Kohramlive : मणिपुर के उखरुल में तंगखुल नगा और कुकी समुदाय के बीच हिंसा भड़क गई। हिंसा के दौरान लगभग 30 खाली पड़े घरों को आग लगा दी गई और हवाई फायरिंग भी हुई। हिंसा की शुरुआत शनिवार रात लिटन सरेखोंग गांव में हुई, जब कुछ लोगों ने तंगखुल नगा समुदाय के एक व्यक्ति पर हमला किया। रविवार को तय बैठक नहीं होने से तनाव बढ़ा, जिसके बाद सिकिबुंग गांव के लोगों ने मुखिया के घर पर हमला किया और पुलिस स्टेशन के पास फायरिंग हुई। सोमवार आधी रात को तंगखुल नगा समुदाय के घरों में आग लगाई गई, इसके बाद कुकी समुदाय के कुछ घर भी जलाये गये। स्थानीय लोग अपने घर छोड़कर पड़ोसी जिले कांगपोकपी में सुरक्षित ठिकानों पर चले गये। सरकार ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पांच दिन के लिए इंटरनेट बंद कर दिया और पैरामिलिट्री फोर्स को इलाके में तैनात किया। फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण लेकिन शांत बनी हुई है।
इसे भी पढ़े : फिर फिसला सोना-चांदी, जानें अब कितना
इसे भी पढ़े : रांची की सड़को पर मौ’त बनकर घूमी काली स्कॉर्पियो…
इसे भी पढ़े : मिल गई नेहा टोप्पो
इसे भी पढ़े : 4 दिनों में करीब 40 झटके, बड़े खतरे की आशंका…









