4 दिनों में करीब 40 झटके, बड़े खतरे की आशंका…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : पिछले चार दिनों से बंगाल की धरती चैन से नहीं सोई है। कभी हल्की थरथराहट, कभी अचानक कांपती जमीन, उत्तर बंगाल में डर अब महसूस किया जा सकता है। शुक्रवार रात से मंगलवार सुबह तक 39 बार भूकंप के झटके… ऐसा सिलसिला लोगों ने पहले कभी नहीं देखा। रिक्टर स्केल पर तीव्रता भले ही 3 या 4 रही हो, लेकिन लगातार आते झटके किसी अनकहे खतरे की दस्तक जैसे हैं। भूकंप का केंद्र सिक्किम बताया जा रहा है, पर उसकी गूंज बंगाल के दिल तक उतर रही है। सिलीगुड़ी से लेकर पहाड़ी इलाकों तक लोग हर झटके के साथ सहम उठते हैं। शुक्रवार देर रात पहला झटका लगा था। उसके बाद मानो धरती को बेचैनी लग गई, चार घंटे बारह मिनट के भीतर बारह झटके, और फिर यह सिलसिला थमा नहीं। मंगलवार सुबह नामची और मंगान फिर कांप उठे। विशेषज्ञ चेतावनी दे रहे हैं कि यह ‘चौथा झटका’ हो सकता है, जो अक्सर किसी बड़े भूकंप से पहले आता है। सिक्किम सरकार ने लोगों को अलर्ट कर दिया है। सुरक्षित आश्रय की सलाह दी जा रही है। डर इसलिए भी गहरा है क्योंकि यह इलाका साल भर पर्यटकों से भरा रहता है। अगर सिक्किम में जमीन जोर से हिली, तो बंगाल उसका असर झेलने से नहीं बच पायेगा।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

5 लाख का ईनामी ‘महाकाल’ पुलिस के सामने झुका… देखें वीडियो

Ranchi : कभी जिसका नाम सुनकर गांवों में सन्नाटा...

अचानक भरभराकर गिरी 5 मंजिला इमारत, अनेक दबे…

Delhi :  राजधानी दिल्ली से शनिवार की शाम एक...

NTPC नॉर्थ करणपुरा का स्वच्छता पखवाड़ा खत्म…

Chatra : स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बेहतर जीवन...

ढोल-नगाड़ों के साथ ‘महाकाल’ के दरवाजे पहुंची पुलिस…

Palamu : पलामू के बहुचर्चित विनीत तिवारी हत्याकांड में पुलिस...

40 साल की गौरवगाथा के बाद CDS अनिल चौहान ने ली विदाई, ये बोल गये…

Kohramlive : चार दशक से अधिक समय तक मातृभूमि...