रांची की सड़को पर मौ’त बनकर घूमी काली बोलेरो…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : राजधानी रांची में बीती देर रात काली बोलेरो में सवार दो युवक खुली सड़कों पर आतंक बनकर घूमते रहे। कचहरी चौक से कांके रिंग रोड, तिलता चौक, मांडर और नगड़ी तक इन युवकों ने ऐसा उत्पात मचाया कि पूरी पुलिस व्यवस्था अलर्ट पर आ गई। घटना की शुरुआत कचहरी चौक से हुई, जहां शराब पीने के दौरान किन्नरों से विवाद के बाद दोनों युवकों ने एक किन्नर को सड़क पर फेंककर गाड़ी चढ़ा दी। उसके दोनों पैर टूट गये। इसी दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे कॉलेज छात्र को बेरहमी से पीटा गया, सिर को बार-बार डिवाइडर से पटका गया और अधमरी हालत में उसे गाड़ी में डालकर ले जाया गया। डायल 112 पर सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी शुरू की। रात करीब ढाई बजे से पीछा जारी रहा। आरोपियों ने चार बार पुलिस को गाड़ी से कुचलने की कोशिश की और कई पुलिस वाहनों को टक्कर मारी। हालात बेकाबू होते देख पुलिस ने टायर पर फायरिंग की, लेकिन आरोपी नहीं रुके। अंततः कार पर फायर किया गया, जिसमें ड्राइवर इश्तियाक को गोली लगी। पुलिस ने दोनों आरोपियों इश्तियाक और गुलफाम को गिरफ्तार कर लिया है। किन्नर और छात्र का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

youth travelling in speeding vehicle crushed transgender and young man In Ranchiyouth travelling in speeding vehicle crushed transgender and young man In Ranchiyouth travelling in speeding vehicle crushed transgender and young man In Ranchi

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

पहली तारीख, बढ़ गये सिलेंडर के दाम… जानें कितना

Kohramlive : जून की शुरुआत के साथ ही कारोबारियों...

मुंद्रा पोर्ट पर फिर ड्रग्स बरामदगी को लेकर कांग्रेस का ह’मला…

Ranchi : गुजरात के मुंद्रा पोर्ट के पास हाल...

चेतावनी बोर्ड के बावजूद प्लास्टिक गैलन में डीजल, हो सकती है अनहोनी…

Ranchi : राजधानी रांची के रातू थाना क्षेत्र स्थित एक...

अभिषेक बनर्जी की सुरक्षा बढ़ी, अब मिलेगी ‘X’ कैटेगरी सुरक्षा…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय...