Kohramlive : फ्लाइट से सफर कर रही एक महिला यात्री ने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। दिल्ली से मुंबई जा रहे एक नामी विमान के अंदर परोसे गये सैंडविच में कीड़ा मिलने का वीडियो डाला गया है। खबर है कि वीडियो वायरल होने के बाद एयरलाइंस कंपनी ने भी इस घटना को संज्ञान में लिया है। महिला यात्री खुशबू गुप्ता ने सैंडविच में कीड़ा मिलने की शिकायत का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस घटना के बाद एयरलाइंस ने माफी मांगी और मीडिया को बताया कि इस मामले की गहराई से जांच की जा रही है। कंपनी ने कहा कि महिला यात्री के अनुभव और चिंता से कंपनी अवगत है। महिला यात्री ने सैंडविच की गुणवत्ता पर तीखा सवाल उठाया है। वीडियो को कई हजार लोगों के लाइक्स मिल चुके हैं, वहीं कमेंट्स भी किये गये हैं। हालांकि वायरल इंस्टाग्राम पोस्ट की पुष्टि कोहरामलाइव. डॉम नहीं करता है।
View this post on Instagram
इसे भी पढ़ें : झारखंड में 59 अधिकारी SDO रैंक में प्रमोट… देखें पूरी लिस्ट
इसे भी पढ़ें : झारखंड के छोरों ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड… जानें
इसे भी पढ़ें : नये साल पर नया ऑफर, पूरा फायदा… जानें
इसे भी पढ़ें : झूठ बोल रिम्स में एडमिट हुआ मोस्ट वांटेड, धरा गया… जानें
इसे भी पढ़ें : देश की पहली अमृत भारत ट्रेन शुरू, झटका तक नहीं लगेगा… जानें
इसे भी पढ़ें : भजनलाल शर्मा सरकार के मंत्रिमंडल का पहला विस्तार… देखें












