spot_img

देश की पहली अमृत भारत ट्रेन शुरू, झटका तक नहीं लगेगा… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

UP : देश की पहली अमृत भारत ट्रेन आज अयोध्या से दिल्ली के लिए रवाना हुई। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की तर्ज पर डिजाइन यह देश की पहली पुल-पुश ट्रेन है, जिसमें दो इंजन लगेंगे। इसमें दूसरा इंजन ट्रेन के आखिरी कोच के बाद होगा। दोनों इंजन ट्रेन को रफ्तार देंगे। आगे का इंजन ट्रेन को खींचेगा। वहीं पीछे का इंजन धक्का देगा। ट्रेन 130 किमी की रफ्तार से दौड़ेगी। ट्रेन में केवल सेकेंड क्लास और शयनयान श्रेणी के डिब्बे होंगे। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मीडिया को यह बताया। रेल मंत्री ने बताया कि देश के सभी रूटों पर इस तरीके की ट्रेन चलाई जायेंगी। हर माह 20 से 30 अमृत भारत ट्रेनें बनाई जायेंगी। पहली अमृत भारत ट्रेन को अयोध्या में PM मोदी ने हरी झंडी दिखाई। नई अमृत भारत ट्रेन के अंदर की फोटो और वीडियो सामने आई हैं।

अमृत भारत नॉन एसी ट्रेन है। वहीं, वंदे भारत पूरी तरह AC ट्रेन है। ट्रेन के कोच पूरी तरह शीशे से कवर हैं। पायलट केबिन में AC लगाया गया है, इस ट्रेन में कवच लगे हैं, जिससे दो ट्रेनों के टकराने की संभावना नहीं होगी। यात्रियों के सुविधा के लिए अच्छी सीट और चार्जिंग पॉइंट का इंतेजाम है। जनरल कोच में भी ऊपर वाली सीट कुशन की है, जिससे मुसाफिरों का सफर आरामदायक होगा। अमृत भारत ट्रेन में इस तरह से दो कोच के बीच सेमी परमानेंट कपलर लगाये गए हैं कि ट्रेन चलने या रुकने पर झटका नहीं लगेगा। इसके टॉयलेट में पानी कम बर्बाद होगा। अमृत भारत ट्रेन में रियायती टिकट या मुफ्त पास से बने टिकट स्वीकार्य नहीं होंगे।

दरभंगा से दोपहर 3 बजे खुलेगी ट्रेन

दरभंगा से आनंदविहार तक चलने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस दोपहर 3 बजे दरभंगा से खुलेगी। रात 2.30 बजे अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। पांच मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन यहां रवाना होगी। सुबह 5.05 बजे चारबाग रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। इसके बाद कानपुर सेंट्रल, इटावा, टुंडला, अलीगढ़ जंक्शन होते हुये दोपहर 12.35 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। वापसी में अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन आनंदविहार से दोपहर 3.10 बजे चलकर चारबाग रेलवे स्टेशन पर रात 10.10 बजे पहुंचेगी। यहां से चलकर अयोध्या धाम पर रात 1.10 बजे और सुबह 11.50 बजे दरभंगा स्टेशन पहुंचेगी। दोनों ओर से ट्रेन जनकपुर रोड, सीतामढ़ी, बैरगनिया, रक्सौल, नरकटियागंज, बाघा, कप्तानगंज, गोरखपुर, बस्ती, मनकापुर स्टेशनों पर भी रुकेगी। हालांकि अयोध्या से आनंदविहार वाया लखनऊ चलने वाली ट्रेन का आधिकारिक शेड्यूल अभी तक जारी नहीं किया जा सका है।

इसे भी पढ़ें :रांची के इस रोड में एंट्री करने से पहले पढ़ ले यह खबर…

इसे भी पढ़ें :रांची में कल से धारा 144… जानें इलाका

इसे भी पढ़ें :जमीन संबंधी त्रुटियों का भी होगा समाधान : सीएम हेमंत

इसे भी पढ़ें :डैम में डूबे धर्मेंद्र का तीसरे दिन भी सुराग नहीं… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बढ़ रही रफ्तार, झारखंड में अगले 5 दिन अलर्ट… जानें क्यों

Ranchi : झारखंड में दक्षिण-पश्चिम मानसून अब रफ्तार पकड़...

बैंक ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका, SBI ने निकाली बंपर भर्ती…

Kohramlive : अगर आपका सपना देश के सबसे बड़े सरकारी...

‘लॉकअप’ में क्यों आईं सुनीता आहूजा? ये बता गई…

Kohramlive : सुनीता आहूजा इन दिनों लॉकअप: सच या सजा...

रांची में एक साथ सगे भाइयों की मौ’त, मचा कोहराम…

Ranchi : रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र के चन्द्राटोली...

एक-एक कर म’र गये एक ही परिवार के 5 लोग, दहशत…

Palamu : पलामू के पड़वा प्रखंड के सिक्का गांव में...