Ranchi : नये साल पर नया ऑफर। यह ऑफर झारखंड पुलिस द्वारा एक्टिव नक्सलियो-उग्रवादियों के लिए लाया गया है। नये ऑफर के तहत सरेंडर करने वाले नक्सलियों को अब सीधे ओपन जेल में भेजा जायेगा, वहां नक्सलियों को अपने परिवार से साथ रहने का मौका दिया जायेगा, वहीं रोजी-रोटी जुटाने के कई तरीके और उन्हें ट्रेनिंग भी दी जायेगी। इस बात का खुलासा आज IG ऑपरेशन एवी होमकर ने किया। उन्होंने बताया कि नये साल में सरेंडर पॉलिसी में कई नये बदलाव किये गये हैं। बचे उग्रवादी इसका फायदा उठा सकते है, ताकि अपनी शेष जिंदगी सुकून से परिवार के साथ गुजार सके। सरेंडर करने वाले नक्सलियों को जीने-खाने का पूरा मौका दिया जायेगा। उन्हें हुनरमंद भी बनाया जायेगा। सरेंडर करने वाले नक्सलियों को ओपन जेल में रहने के लिए कॉटेज दिया जाता है, जिसमें वो अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रह सकते हैं।
केवल इस साल 26 हार्ड कोर नक्सलियों ने सरेंडर किया। इसमें 3 रीजनल कमांडर, 2 जोनल कमांडर, 9 सब जोनल कमांडर और 2 एरिया कमांडर भी शामिल हैं। IG होमकर ने कहा कि इन्हें अब दूसरे जेलों में नहीं भेजा जायेगा। सीधे हजारीबाग के ओपन जेल में शिफ्ट किया जायेगा। झारखंड पुलिस अपने इस नये ऑफर को लेकर जोरदार प्रचार-प्रसार भी कर रही है। नक्सलियों के परिवारो और उससे जुड़े लोगों तक यह बातें पहुंचाई जा रही है। IG होमकर ने बताया कि ओपन जेल में रहने वाले नक्सलियों को कौशल योजना से जोड़ा जाता है। जेल के अंदर ही रोजगार के विभिन्न तरीकों को सिखाया जाता है, ताकि जब वे जेल से बाहर निकले तो उन्हें उनके हुनर के अनुसार तुरंत काम मिल सके।
इसे भी पढ़ें :रांची के इस रोड में एंट्री करने से पहले पढ़ ले यह खबर…
इसे भी पढ़ें :रांची में कल से धारा 144… जानें इलाका
इसे भी पढ़ें :जमीन संबंधी त्रुटियों का भी होगा समाधान : सीएम हेमंत
इसे भी पढ़ें :डैम में डूबे धर्मेंद्र का तीसरे दिन भी सुराग नहीं… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :विभागीय सचिवों को इस दिन तक मुख्यालय ना छोड़ने का आदेश… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :आमिर खान की बेटी का प्रीवेडिंग फंक्शन हुआ शुरू… देखें
इसे भी पढ़ें :पुलिस मुखबिरी के इल्जाम में बीच रोड का*ट दी गर्दन
इसे भी पढ़ें :CM के लिए राहत भरी खबर…
इसे भी पढ़ें :‘दूसरा पुलवामा’ की धमकी देने वाले का झारखंड कनेक्शन… जानें
इसे भी पढ़ें :IT में निकली वैकेंसी, अजमाये किस्मत…
इसे भी पढ़ें :नये साल की शुरूआत महीने में इतने रोज बैंक बंद… जानें
इसे भी पढ़ें : संगीता सचमुच ”सावित्री” बन बचा ली ऐसे अपने पति को…
इसे भी पढ़ें : कबाड़ की चीजों से बना डाले हाथी, घोड़े और तितली… देखें वीडियो












