Bero (Shiv Shankar Sahu) : हंसता-खेलता एक बच्चा आज सदा के लिए खामोश हो गया। उसे एक गाड़ी ने अपनी चपेट में ले लिया, जिससे मौके पर ही उसके सांसों की डोर टूट गई। 8 साल के इस बच्चे का नाम जय पांडेय था। वह भरनो ब्लॉक चौक निवासी धीरेन्द्र पांडेय का बेटा था। दीरेंद्र पांडेय ने बताया कि पूरे परिवार के साथ कसमार बोकारो एक शादी समारोह में भाग लेने गये थे। वापस लौटने के दरम्यान बेड़ो में एक सवारी टेम्पो से सभी भरनो स्थित अपने घर जा रहे थे।
जब बेड़ो में रांची-गुमला मुख्य मार्ग पर विनय बागीचा के पास पहुंचे तो अचानक तेज हवाएं चलने लगी। जोरदार आंधी-बारिश होने लगी। तेज आंधी के कारण टेम्पो को रोकना पड़ा। जैसे ही टेम्पो रुका एक तेज रफ्तार गाड़ी ने बेटे को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। मासूम बेटे की लाश सामने देख मां शीला देवी और पिता धीरेंद्र को जैसे काठ मार गया। छोटे-छोटे भाई अपने भइया को बार-बार आवाज लगा रहे थे। मां की चीख-चित्कार से आसपास के लोग वहां जुट गये। सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मासूम के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, ईटा के समाजसेवी बुधराम बाड़ा जय पांडेय के परिजनों को ढांढस बंधा रहे थे।
इसे भी पढ़ें : अवैध खनन हुआ तो अफसरों की खैर नहीं, माफियाओं के खिलाफ लें एक्शन : सीएम
इसे भी पढ़ें : जल्द कम होंगे पेट्रोल-डीज़ल के दाम, वित्त मंत्री ने घटाई एक्साइज ड्यूटी
इसे भी पढ़ें : केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, LPG सिलेंडर की कीमत में 200 रुपये की कटौती
इसे भी पढ़ें : IAS पूजा मैडम की रिमांड अवधि क्या बढ़ी, एक पावरफुल IAS का परिवार दुबई टूर पर… देखें
इसे भी पढ़ें : दुनिया से रुख्सत हो गया रांची पुलिस का जांबाज लुगून… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : मम्मी-डैडी एक साथ क्यों झांक रहे YouTube… देखें वीडियो








