Dhanbad : धनबाद में आज भोरे-भोर अंधाधुंध फायरिंग हुई। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। यह फायरिंग आउट सोर्सिंग लाईजनर राजेश यादव को टारगेट कर की गई थी। राजेश ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। घटना केंदुआ झरिया मार्ग के कुसुंडा पोस्ट ऑफिस के ठीक सामने की है। आज सुबह करीब सवा 7 बजे राजेश पोस्ट ऑफिस के सामने भूंजा दुकान के पास खड़े थे। तभी एक बाइक पर सवार 3 लोग आए और उनपर गोलियां बरसानी शुरू कर दी। जिसके बाद बदमाश मोटरसाईकिल घुमाकर केंदुआडीह दुर्गा मंदिर के तरफ भाग निकले। घटना की खबर पाकर राजेश यादव के दर्जनों समर्थक उनके घर पर पहुंचे हैं। उनका घर केंदुआ पुल के पास है।घटना की खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस को चार गोली के खोखे मिले है। वहीं पुलिस तफ्तीश में जुटी है। राजेश यादव गोंदूडीह हिलटॉप आउट सोर्सिंग और तेतुलमूड़ी 22/12 आउट सोर्सिंग के लाईजनर के साथ गोंदूडीह में ही कोल ट्रांसपोर्टिंग का काम करते हैं।
इसे भी पढ़ें : विधायक के बेटे की मौ*त का राज खोलेगा पोस्टमार्टम रिपोर्ट…
इसे भी पढ़ें : जोर्ज बुश गिरफ्तार, चौंक गए थानेदार… देखें
इसे भी पढ़ें : व्हाट्सएप कॉल पर सफल प्रसव करवा दिया, देखें…
इसे भी पढ़ें : बारात से पहले दूल्हे का अंत, ”मेल्विन” खोल गई राज, क्या बोलें SP देखें…
इसे भी पढ़ें : CP Radhakrishnan होंगे झारखंड के महामहिम, इन राज्यों के भी गवर्नर बदले
इसे भी पढ़ें : सिराज ने ऋषभ पंत के लिए मांगी दुआ, ट्वीट कर कहा…
इसे भी पढ़ें :फिर से खड़े हुए ऋषभ पंत, ट्वीट कर कहा…
इसे भी पढ़ें :अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट में रचा इतिहास
इसे भी पढ़ें :इस रूट की कई ट्रेनें कैंसिल, कई के बदले रूट… देखें पूरी लिस्ट






