Kohramlive : जोरदार बर्फबारी में दर्द से कराहती प्रसूता को जब कोई मदद नहीं मिली तो व्हाट्सएप कॉल पर उसका सफल प्रसव करवा दिया गया। जज्जा-बच्चा दोनों ठीक-ठाक है। जिम्मेदार का कहना था कि प्रसूता की जान बचाना उनकी पहली प्राथमिकता थी। एयर एंबुलेंस तक की सुविधा नहीं मिल पाई तो डॉक्टर ने एक सरकारी अस्पताल में पैरामेडिकल स्टाफ से व्हाट्सएप कॉल पर सफल प्रसव करवा दिया। दूरदराज के इलाकों में काम करना एक अलग अनुभव है। यह वाक्या कुपवाड़ा के केरन इलाके से सामने आया है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कुपवाड़ा में जोरदार बर्फबारी हो रही थी। वहीं प्रसूता दर्द से कराह रही थी। हर संभव कोशिश के बावजूद कोई मदद नहीं मिलने पर न्यू टाइम प्राइमरी हेल्थ सेंटर के स्टाफ ने यह जानकारी BMO क्रालपोरा को दी। वहीं आला अधिकारियों से संपर्क साधा गया। जब प्रखंड चिकित्सा अधिकारी क्रालपोरा डॉ. मीर मद शफी को प्रसूता को बेहतर अस्पताल में रेफर करने का कोई रास्ता नजर नहीं आया, तब उन्होंने केरन में तैनात चिकित्सा कर्मचारियों को गर्भवती की जान बचाने के लिए व्हाट्सएप कॉल पर आने के लिए कहा। उप जिला अस्पताल कुपवाड़ा में तैनात स्त्री रोग विशेषज्ञ ने केरन में चिकित्सा कर्मियों को प्रसव कराने को कहा। गर्भवती महिला ने बच्चे को जन्म दिया। स्टाफ की सराहना करते हुये उन्हें बधाई दी गई।
इसे भी पढ़ें : CP Radhakrishnan होंगे झारखंड के महामहिम, इन राज्यों के भी गवर्नर बदले
इसे भी पढ़ें : सिराज ने ऋषभ पंत के लिए मांगी दुआ, ट्वीट कर कहा…
इसे भी पढ़ें :फिर से खड़े हुए ऋषभ पंत, ट्वीट कर कहा…
इसे भी पढ़ें :अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट में रचा इतिहास
इसे भी पढ़ें :इस रूट की कई ट्रेनें कैंसिल, कई के बदले रूट… देखें पूरी लिस्ट
इसे भी पढ़ें :घरेलू उपभोक्ताओं को 100 यूनिट बिजली मिलेगी फ्री, सीएम का बड़ा ऐलान






