Ranchi : सिंदरी के विधायक इंद्रजीत महतो के जवान बेटे की असमय मौत सबको चौंका गया। वह मूरी अपने एक करीबी के यहां आया हुआ था। कल अचानक उसकी तबीयत बहुत ज्यादा बिगड़ गई। उसने अपने करीबी को जो कुछ बताया उससे हाय-तौबा मच गई। आनन-फानन में उसे सिल्ली के एक अस्पताल में ले जाया गया। हालत में सुधार नहीं होने पर उसे सिल्ली से रांची के मेडिका अस्पताल में रेफर कर दिया गया। जहां कुछ घंटे के इलाज के बाद आज उसकी मौत हो गई। अस्पताल में खुलासा हुआ कि विवेक कुमार महतो जहर से पीड़ित था। उसके डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा गया है। उसका घर झरिया के बलियापुर में है।
विवेक कुमार महतो दिल्ली में रहकर गेट की तैयारी कर रहा था। उसके पिता धनबाद सिंदरी के विधायक है। बीते 2 साल से बीमार है। जिससे बेटा परेशान रहता था। उनका इलाज हैदराबाद में चल रहा है। विधायक इंद्रजीत महतो के तीन बच्चे हैं। इनमें दो बेटे और एक बेटी है। कैसे, क्या हो गया। अबतक कुछ स्पष्ट मामला सामने नहीं आया है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। विधायक के घरवालों की हालत खराब है। उनका रो-रोकर बुरा हाल है।
इसे भी पढ़ें : बारात से पहले दूल्हे का अंत, ”मेल्विन” खोल गई राज, क्या बोलें SP देखें…
इसे भी पढ़ें : CP Radhakrishnan होंगे झारखंड के महामहिम, इन राज्यों के भी गवर्नर बदले
इसे भी पढ़ें : सिराज ने ऋषभ पंत के लिए मांगी दुआ, ट्वीट कर कहा…
इसे भी पढ़ें :फिर से खड़े हुए ऋषभ पंत, ट्वीट कर कहा…
इसे भी पढ़ें :अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट में रचा इतिहास
इसे भी पढ़ें :इस रूट की कई ट्रेनें कैंसिल, कई के बदले रूट… देखें पूरी लिस्ट
इसे भी पढ़ें :घरेलू उपभोक्ताओं को 100 यूनिट बिजली मिलेगी फ्री, सीएम का बड़ा ऐलान














