Kohramlive : भारत में सड़क हादसों का बड़ा कारण बिना हेलमेट या खराब गुणवत्ता वाले हेलमेट का इस्तेमाल भी माना जाता है। ऐसे में राइडर्स की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुये Steelbird के प्रीमियम ब्रांड Ignyte ने नया Carbon Fiber Helmet लॉन्च किया है। कंपनी का दावा है कि यह भारत में कार्बन फाइबर से बना पहला हेलमेट है, जिसे बेहतर सुरक्षा, हल्के वजन और प्रीमियम राइडिंग अनुभव को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। स्टीलबर्ड हाईटेक इंडिया लिमिटेड के डायरेक्टर कशिश कपूर के हवाले से मीडिया मेंं आई खबर के अनुसार, यह सीरीज विश्वस्तरीय सुरक्षा, आधुनिक मटेरियल और प्रीमियम डिजाइन का मेल है। कंपनी का लक्ष्य भारतीय राइडर्स को ऐसा हेलमेट उपलब्ध कराना है, जो वैश्विक स्तर के उत्पादों को टक्कर दे सके।
फुल और हाफ फेस दोनों विकल्प
Ignyte ने इस हेलमेट को IGN-10, IGN-14 और IGN-16 सीरीज में पेश किया है। इसे फुल फेस और हाफ फेस दोनों वेरिएंट में उपलब्ध कराया गया है, ताकि अलग-अलग तरह के राइडर्स अपनी जरूरत के मुताबिक विकल्प चुन सकें। इसकी शुरूआती कीमत ₹14,999 है, वहीं टॉप वेरिएंट ₹19,999 है। कंपनी हेलमेट पर 3 साल की सर्विस वारंटी भी दे रही है। कुछ वेरियेंट में स्मोक वाइजर भी शामिल है।
क्या है इसकी सबसे बड़ी खासियत?
कंपनी के मुताबिक, हेलमेट में Carbon Fiber Shell के साथ Expanded Polypropylene (EPP) Liner दिया गया है, जिसे Kevlar का सपोर्ट भी मिलता है। इसकी प्रमुख खूबियां हल्का लेकिन मजबूत कार्बन फाइबर शेल, EPP लाइनर, जो झटकों की ऊर्जा को बेहतर तरीके से सोखने में मदद करता है। हल्के झटकों के बाद भी अपनी मूल संरचना बनाये रखने की क्षमता एवं लंबी उम्र और बेहतर टिकाऊपन है।
सुरक्षा में कितना दम?
Ignyte Carbon Fiber हेलमेट ISI और DOT दोनों सुरक्षा मानकों के अनुरूप प्रमाणित (Dual Homologated) है। यानी यह भारतीय और अंतरराष्ट्रीय दोनों स्तरों के सुरक्षा मानकों को पूरा करता है। हालांकि, किसी भी हेलमेट की सुरक्षा उसकी सही फिटिंग और सही तरीके से पहनने पर भी निर्भर करती है।
किसके लिये है यह हेलमेट?
अगर आप: हाईवे पर लंबी दूरी की बाइक राइडिंग करते हैं, प्रीमियम स्पोर्ट्स या एडवेंचर बाइक चलाते हैं, हल्के लेकिन मजबूत हेलमेट की तलाश में हैं तो यह हेलमेट आपके लिये एक बेहतर विकल्प हो सकता है। महंगा हेलमेट खरीदना जरूरी नहीं, लेकिन ISI प्रमाणित और सही फिटिंग वाला हेलमेट पहनना बेहद जरूरी है। सड़क पर आपकी सबसे बड़ी सुरक्षा आपकी सावधानी और सही सुरक्षा उपकरण ही हैं।
इसे भी पढ़ें : जगन्नाथ रथ यात्रा को लेकर रांची में बदलेगा ट्रैफिक रूट, मेला जाने से पहले…
इसे भी पढ़ें : कांग्रेसी नायक बोले, राम सबके हैं, किसी दल की जागीर नहीं…
इसे भी पढ़ें : पानी की बोतल खरीदने से पहले जरूर चेक करें ये 5 चीजें…
इसे भी पढ़ें : IED ब्लास्ट में जवान शहीद, सर्च ऑपरेशन शुरू…
इसे भी पढ़ें : पंजाबी हिंदू बिरादरी महिला मंच को मिली नई कमान…








