spot_img

जगन्नाथ रथ यात्रा को लेकर रांची में बदलेगा ट्रैफिक रूट, मेला जाने से पहले…

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : रांची में 16 जुलाई से 25 जुलाई 2026 तक आयोजित होने वाली भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा एवं मेला को लेकर जिला प्रशासन ने खास ट्रैफिक व्यवस्था लागू की है। रथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुये कई मार्गों पर वाहनों का रूट बदला गया है, वहीं, कुछ सड़कों पर वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। 25 जुलाई को रथ की वापसी (घुरती मेला) के दिन भी यही व्यवस्था लागू रहेगी।

यहां होगी पार्किंग

  • बिरसा चौक से मेला जाने वाले वाहन शहीद मैदान में पार्क होंगे।
  • तुपुदाना, हटिया और धुर्वा से आने वाले वाहन प्रभात तारा मैदान में पार्किंग करेंगे।
  • पुरानी विधानसभा की ओर से आने वाले बड़े वाहन और मिनीडोर भी शहीद मैदान पार्किंग का उपयोग करेंगे।
  • रिंग रोड की ओर से आने वाले भारी और हल्के वाहन तिरिल मोड़, नॉर्थ गेट, प्रभात तारा मैदान, शालीमार बाजार होते हुये जायेंगे तथा तिरिल मोड़ स्थित हेलीपैड में पार्किंग करेंगे।

इन मार्गों से होकर गुजरेंगे वाहन

  • बिरसा चौक से रिंग रोड (सिठियो) जाने वाले वाहन सिंह मोड़, चांदनी चौक, धुर्वा गोलचक्कर, वीर कुँवर सिंह चौक होते हुये जायेंगे।
  • धुर्वा से रिंग रोड जाने वाले वाहन वीर कुँवर सिंह चौक होकर गुजरेंगे।
  • एचईसी और विधानसभा की ओर से रिंग रोड जाने वाले वाहन शहीद मैदान, शालीमार बाजार, धुर्वा गोलचक्कर और वीर कुँवर सिंह चौक होकर सिठियो रिंग रोड पहुंचेंगे।
  • रिंग रोड से शहर आने वाले वाहन सिठियो, वीर कुंवर सिंह चौक, धुर्वा गोलचक्कर, चांदनी चौक, सिंह मोड़ और बिरसा चौक होते हुये शहर में प्रवेश करेंगे।

इन रास्तों पर रहेगा वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

रथ यात्रा के दौरान निम्न मार्गों पर कार, ऑटो, सवारी वाहन और मोटरसाइकिल के प्रवेश पर रोक रहेगी—

  • तिरिल मोड़ से मौसीबाड़ी गोलचक्कर
  • शहीद मैदान से मौसीबाड़ी गोलचक्कर
  • प्रभात तारा तीनमुहान से जगन्नाथपुर बाजार

जरूरत पड़ने पर बदल सकता है रूट

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुये आवश्यकतानुसार अन्य मार्गों पर भी अस्थायी रूप से ट्रैफिक डायवर्ट या वाहनों का आवागमन रोका जा सकता है।

 

इसे भी पढ़ें : कांग्रेसी नायक बोले, राम सबके हैं, किसी दल की जागीर नहीं…

इसे भी पढ़ें : पानी की बोतल खरीदने से पहले जरूर चेक करें ये 5 चीजें…

इसे भी पढ़ें : IED ब्लास्ट में जवान शहीद, सर्च ऑपरेशन शुरू…

इसे भी पढ़ें : पंजाबी हिंदू बिरादरी महिला मंच को मिली नई कमान…

इसे भी पढ़ें : ट्रेन में तकिया, तौलिया चुराने में दूसरे नंबर पर रांची…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची में पुलिस जवान पर ही चढ़ा दी थार, फिर क्या हुआ… देखें

Ranchi : राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान के पास...

नहीं रहें झारखंड के पूर्व मंत्री, विधानसभा पहुंचे CM हेमंत… देखें

Ranchi : झारखंड के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस...

रजरप्पा थानेदार सहित टीम को नवाजा गया, जानें क्यों…

Ramgarh : शिव शंकर ज्वेलर्स डकैती कांड के सफल...

ट्रंप का ईरान की घेराबंदी का ऐलान, 20% ‘सिक्योरिटी फीस’ की घोषणा…

Kohramllive : दुनिया की सबसे अहम समुद्री व्यापारिक राहों...