spot_img

रजरप्पा थानेदार सहित टीम को नवाजा गया, जानें क्यों…

Date:

spot_img
spot_img

Ramgarh : शिव शंकर ज्वेलर्स डकैती कांड के सफल खुलासा के बाद रामगढ़ पुलिस की SIT को सम्मानित किया गया। पुलिस कप्तान मुकेश कुमार लुनायत ने रजरप्पा के थानेदार कृष्ण कुमार, SI रोहित सिंह और मो. इकबाल सहित पूरी टीम के कार्यों की सराहना करते हुये उन्हें सम्मानित किया। पुलिस के अनुसार, SP मुकेश कुमार लुनायत के नेतृत्व में गठित SIT ने लगातार छापेमारी, तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण और गहन अनुसंधान के आधार पर मामले का खुलासा किया। इस कार्रवाई में पुलिस ने 10 संदेही गुनहगार को गिरफ्तार किया था। वहीं, उनके कब्जे से लगभग 565 ग्राम सोना, करीब 3 किलोग्राम चांदी, घटना में प्रयुक्त वाहन, अवैध हथियार भी बरामद किये गये।

टीम की भूमिका को मिली सराहना

पुलिस कप्तान ने कहा कि इस सफलता में रजरप्पा के थानेदार कृष्ण कुमार के नेतृत्व के साथ अवर निरीक्षक रोहित सिंह और मो. इकबाल सहित पूरी टीम की सतर्कता, समर्पण और पेशेवर कार्यशैली की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने कहा कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित करने से उनका मनोबल बढ़ता है और अन्य पुलिसकर्मियों को भी बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। पुलिस का मानना है कि इस कार्रवाई से अपराधियों के खिलाफ सख्त संदेश गया है और आम लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत होगी।

इसे भी पढ़ें : ट्रंप का ईरान की घेराबंदी का ऐलान, 20% ‘सिक्योरिटी फीस’ की घोषणा…

इसे भी पढ़ें : कड़ाही में बचा तेल फेंकने से पहले जरा रुकिये, इन 5 कामों में आयेगा बड़े काम…

इसे भी पढ़ें : रसोई के ये बर्तन समय रहते बदल दें, वर्ना…

इसे भी पढ़ें : भारत का पहला कार्बन फाइबर हेलमेट लॉन्च, कीमत और खासियत, जानें…

इसे भी पढ़ें : जगन्नाथ रथ यात्रा को लेकर रांची में बदलेगा ट्रैफिक रूट, मेला जाने से पहले…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची में पुलिस जवान पर ही चढ़ा दी थार, फिर क्या हुआ… देखें

Ranchi : राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान के पास...

नहीं रहें झारखंड के पूर्व मंत्री, विधानसभा पहुंचे CM हेमंत… देखें

Ranchi : झारखंड के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस...

ट्रंप का ईरान की घेराबंदी का ऐलान, 20% ‘सिक्योरिटी फीस’ की घोषणा…

Kohramllive : दुनिया की सबसे अहम समुद्री व्यापारिक राहों...

कड़ाही में बचा तेल फेंकने से पहले जरा रुकिये, इन 5 कामों में आयेगा बड़ा काम…

Kohramlive : त्योहार हो, मेहमान आये हों या रविवार...