Ranchi : राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान के पास मंगलवार को वाहन जांच के दौरान एक थार चालक ने पुलिस जवान को ही टक्कर मार दी। दरअसल, पुलिस ने जांच के लिए गाड़ी रोकनी चाही तो चालक ने वाहन नहीं रोका, बल्कि लालपुर थाना के चालक राजेश यादव को टक्कर मारते हुये मौके से फरार हो गया। घायल पुलिसकर्मी के सिर में चोट आई है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के मुताबिक, रूटीन चेकिंग के दौरान एक थार का अगला शीशा पूरी तरह टूटा हुआ दिखा। शक होने पर पुलिस ने वाहन रोकने का इशारा किया, लेकिन चालक तेज रफ्तार में भाग निकला और पुलिसकर्मी को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद पुलिस ने आसपास के CCTV फुटेज खंगालने शुरू कर दिये हैं। सिटी DSP केवी रमन ने बताया कि वाहन और चालक की पहचान की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।
इसे भी पढ़ें : नहीं रहें झारखंड के पूर्व मंत्री, विधानसभा पहुंचे CM हेमंत… देखें
इसे भी पढ़ें : रजरप्पा थानेदार सहित टीम को नवाजा गया, जानें क्यों…
इसे भी पढ़ें : ट्रंप का ईरान की घेराबंदी का ऐलान, 20% ‘सिक्योरिटी फीस’ की घोषणा…
इसे भी पढ़ें : कड़ाही में बचा तेल फेंकने से पहले जरा रुकिये, इन 5 कामों में आयेगा बड़ा काम…
इसे भी पढ़ें : रसोई के ये बर्तन समय रहते बदल दें, वर्ना…








