Kohramlive : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 29 अक्टूबर से शुरू हो रही पांच मैचों की T20 सीरीज के लिए BCCI ने टीम इंडिया का एलान कर दिया है। टीम की कमान सूर्यकुमार यादव को सौंपी गई है, जबकि शुभमन गिल उपकप्तान होंगे। गौर करने वाली बातें यह है कि हार्दिक पांड्या चोट के चलते टीम से बाहर है। एशिया कप के दौरान चोटिल हार्दिक की जगह नीतीश कुमार रेड्डी को टीम में शामिल किया गया है। जसप्रीत बुमराह वनडे सीरीज़ से बाहर रहेंगे, लेकिन T20 में तेज़ गेंदबाजी की कमान संभालेंगे। चयनकर्ता अजीत अगरकर ने कहा कि यह फैसला वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत लिया गया है। शुभमन गिल के साथ अभिषेक शर्मा ओपनिंग कर सकते हैं। विकेटकीपर की भूमिका में संजू सैमसन और जितेश शर्मा को मौका मिलेगा। वाशिंगटन सुंदर और नीतीश रेड्डी को भी मौका मिला। दोनों खिलाड़ियों को उनके हालिया प्रदर्शन के आधार पर T20 टीम में जगह मिली है।
इसे भी पढ़े :हजारीबाग में दिन दहाड़े डेढ़ करोड़ की चोरी, सनसनी
इसे भी पढ़े : कफ सिरप से कई बच्चों की जान चली गई!
इसे भी पढ़े : मुख्य चुनाव आयुक्त बोले, चुनाव प्रेक्षक लोकतंत्र के प्रकाशस्तंभ
इसे भी पढ़े : फ्लिपकार्ट ने फिर किया सेल का ऐलान, धांसू ऑफर्स… जानें












