Kohramlive : मध्य प्रदेश और राजस्थान में सर्दी-खांसी की दवाओं (कफ सिरप) से बच्चों की मौत की आशंका जताई जा रही है। अब तक दोनों राज्यों में 11 बच्चों की मौत हो चुकी है। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में सबसे ज्यादा मौतें दर्ज की गई हैं। यहां पिछले 20 दिनों में 9 बच्चों की मौत कफ सिरप के पीने के बाद किडनी फेल होने की वजह से हुई। ज्यादातर बच्चों ने नागपुर के निजी अस्पतालों में दम तोड़ा। वहीं, राजस्थान में दो बच्चों की मौत हुई है, जबकि कई अन्य बच्चे अस्पताल में इलाजरत हैं। प्रारंभिक जांच में खांसी की दवा को मौत का संभावित कारण माना जा रहा है। इस घटना के सामने आने के बाद ड्रग कंट्रोलर ने तुरंत संबंधित सिरप पर रोक लगा दी है। दवा को आगे की जांच के लिये लैब भेजा गया है। चिकित्सकों को सलाह दी गई है कि वे इन सिरप को बच्चों को न लिखें। राजस्थान में जिन बच्चों की तबियत बिगड़ी, उनमें इस्तेमाल किया गया सिरप है: Dextromethorphan Hydrobromide Syrup (डेक्स्ट्रोमेथोर्फन हाइड्रोब्रोमाइड सिरप)। अभिभावकों से अपील है कि बच्चों को किसी भी अनवांछित सिरप या दवा न दें और बच्चों में खांसी या सर्दी की शिकायत होने पर तुरंत योग्य डॉक्टर से सलाह लें।
कफ सिरप से कई बच्चों की जान चली गई!
Date:

बंखेता गांव में गूंजा संदेश, ‘जिंदगी चुनिये, तंबाकू नहीं’…
Ranchi : रांची से सटे ओरमांझी के बंखेता गांव...
‘चोर-चोर’ के नारों के साथ ‘बनर्जी’ पर फेंके गये जूते-अंडे…
West Bengal : पश्चिम बंगाल में कभी सत्ता के...
दनुआ घाटी में फिर हादसा, एक ही परिवार के 7 लोग…
Chauparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण की खतरनाक दनुआ...
पॉक्सो आरोपी भेजा गया जेल…
Hazaribagh(Sunil Sahu) : हजारीबाग के बड़कागांव में नाबालिग लड़की से जुड़े...





