Kohramlive : इंडियन टीम के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार शादी के बंधन में बंध गये है। वह गोरखपुर में दिव्या सिंह संग सात फेरे ले परिणय सूत्र में बंधे। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

गोरखपुर के एक रिसॉर्ट में दोनों की शादी हुई। बीते कल यानी 28 नवंबर को बारात बिहार के गोपालगंज से निकली और शाम करीब 6 बजे गोरखपुर के गुलरिहा पहुंची।

दिव्या सिंह छपरा की रहने वाली हैं। इसी साल फरवरी में दोनों की सगाई हुई थी। रिसेप्शन मुकेश के होम टाउन गांव बेरुई में 4 दिसंबर को होगा। मुकेश के सभी भाई-बहनों की शादी हो चुकी है। उनके एक भाई किसान तो दूसरे भाई प्राइवेट जॉब करते है।

यहां याद दिला दें कि BCCI ने मुकेश को छुट्टी दी है। वे ऑस्ट्रेलिया दौरे से छुट्टी पर है। हालांकि वह भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले चौथे T20 मैच से पहले टीम के साथ जुड़ जायेंगे। यह मैच आगामी 1 दिसंबर को खेला जायेगा।


इसे भी पढ़ें : तीन कमरों का सजा-धजा घर देगी हेमंत सरकार… जानें किन्हें
इसे भी पढ़ें : गृह मंत्री अमित शाह हजारीबाग आयेंगे, जानें कब…
इसे भी पढ़ें : रामगढ़ में ऑन द स्पॉट तीन डे*थ… देखें क्या हुआ
इसे भी पढ़ें : मैरिज एनिवर्सरी के रोज कफन ओढ़ ली दुल्हिन
इसे भी पढ़ें : दिवंगत IPS अमिताभ चौधरी के दुखी बेटे का सनसनीखेज खुलासा…
इसे भी पढ़ें : पुलिस की गुंडई से दुखी महिला बोली- मन करता म*र जाऊं… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : जेल के अंदर हो रहे ”खेला” को दबा दिया बिकाऊ ने… जानें
इसे भी पढ़ें : ”पत्रकार बना दूंगा” फिर कर गया महापाप, क्या बोले SP… जानें












