spot_img

भारत के आत्म सम्मान पर चोट नहीं करेंगे बर्दाश्‍त : राजनाथ सिंह

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • पाकिस्तान और चीन को देश के रक्षा मंत्री ने दी सख्‍त चेतावनी

कोहराम लाइव डेस्क: भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को हैदराबाद के डंडीगल में एयर फोर्स अकादमी(Air force academy) में कंबाइंड ग्रेजुएशन परेड(Combined Graduatio Parade) का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आत्‍म सम्‍मान पर चोट भारत कभी बर्दाश्‍त नहीं करेगा। भारतीय सेना आतंकवादियों के खिलाफ देश के भीतर ही नहीं, बल्की सीमा पर जाकर भी जवाब देती है। भारतीय वायुसेना ने बालाकोट में प्रभावी कार्रवाई करते हुए दुनिया को भारतीय सेना की मजबूती को प्रदर्शित किया है। यही नहीं उन्होंने इस दौरान 1971 में लोंगेवाला की लड़ाई से लेकर बालाकोट हवाई हमले तक जिक्र किया।

इसे भी पढ़ें :दहेज के कारण नहीं आई बारात, घर से भागी बेटी, पिता ने फांसी लगाकर दे दी जान

प्रॉक्सी वॉर लड़ रहा पाकिस्‍तान

रक्षा मंत्री ने अपने संबोधन में स्‍पष्‍ट किया कि पश्चिमी सेक्टर में पाकिस्तान से लगती सीमाओं पर आए दिन हमारा पड़ोसी कुछ ना कुछ नापाक हरकतें करता रहता है। पाकिस्तान ने एक नहीं बल्कि चार युद्वों में मात खाने के बाद भी पाकिस्तान आतंकवाद के जरिए एक प्रॉक्सी वॉर लड़ रहा है।

इसे भी पढ़ें : @Sex Racket : होटल में आपत्तिजनक स्थिति में 5 लड़के और तीन लड़कियां पकड़ाई

चीन को भी दिया करारा जवाब

रक्षा मंत्री ने चीन को भी करारा जवाब दिया। कहा कि उत्तरी क्षेत्र में हाल ही में भारत-चीन गतिरोध के बारे में सभी को पता है। कोरोना सकंट के समय भी चीन का यह रवैया उस देश की नीयत को प्रदर्शित करता है। उन्होंने भारत की तारीफ करते हुए कहा कि हमने यह दिखा दिया है कि भारत कमजोर देश नहीं है। दोनों देशों के बीच सैन्य और कूटनीतिक चैनल के जरिए बातचीत जारी है। भारत शांति चाहता है न कि संघर्ष।

इसे भी पढ़ें :भारत-बांग्लादेश के बीच 55 साल से बंद रेल लिंक शुरू

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

डबल म’र्डर से तहलका…

Deoghar : देवघर के सोनाराठाड़ी प्रखंड की नावाडीह पंचायत में...

रांची में अगले दो दिन पानी की सप्लाई रहेगी बंद… जानें क्यों

Ranchi : राजधानी रांची के करीब 80 फीसदी हिस्से...

हिमांशु सिंह की मौ’त के बाद भारी हं’गामा, तीन पुलिसवाले सस्पेंड

Jamshedur : जमशेदपुर के बिष्टुपुर में चाकूबाजी में घायल...

भोरे-भोर पश्चिम बंगाल में भीषण आ’ग, कई झुलसे… देखें वीडियो

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के हल्दिया स्थित पेट्रोकेमिकल प्लांट...