spot_img
spot_img
spot_img

International Olympic कमेटी की मेजबानी करेगा भारत, Nita Ambani ने की जोरदार पैरवी

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

• मुंबई के ‘जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर’ में होगी 2023 की बैठक
• ओलंपिक आयोजन की राह पर भारत का पहला कदम
• भारत में चार दशकों बाद हो रहा है इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी का सत्र

Mumbai : International Olympic कमेटी की अगली बैठक मुंबई के ‘जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर’ में होगी। 2023 में होने वाली इस वार्षिक बैठक की मेजबानी को लेकर हुए मतदान में भारत को वैद्य 76 मतों में से 75 वोट मिले। भारी बहुमत से मेजबानी का अधिकार जीतने के बाद आईओसी की सदस्या और रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी ने इसे भारत के लिए गर्व का क्षण बताया।

भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए नीता अंबानी ने आईओसी की आगामी बैठक भारत में करने की दमदार पैरवी की। उन्होंने आईओसी सदस्यों को बताया कि “भविष्य में युवा ओलंपिक और ओलंपिक खेलों को भारत लाना हमारा सपना है। हम चाहते हैं कि दुनिया के सबसे युवा देश, भारत के नौजवान ओलंपिक की भव्यता और विशालता को महसूस करें। हम इस साझेदारी को और मजबूत करना चाहते हैं“

आईओसी की वार्षिक बैठक की मेजबानी मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए नीता अंबानी ने कहा कि “ओलंपिक मूवमेंट 40 साल के इंतजार के बाद भारत वापस आ रहा है! मैं 2023 में मुंबई में आईओसी सत्र की मेजबानी करने का सम्मान भारत को सौंपने के लिए इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी की आभारी हूं। यह भारतीय खेलों के लिए एक नए युग की शुरुआत करेगा।” नीता अंबानी ने ओलंपिक सत्र 2023 के अवसर पर वंचित समुदायों के युवाओं के लिए विशिष्ट खेल विकास कार्यक्रमों की एक श्रृंखला शुरू करने का प्रस्ताव भी रखा।

भारतीय प्रतिनिधिमंडल में नीता अंबानी, भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष डॉ नरिंदर बत्रा, युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर और निशानेबाजी में ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिंद्रा शामिल थे। बीजिंग में चल रही आईओसी की वार्षिक सत्र में भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने वर्चुअली जुड़कर आगामी बैठक की मेजबानी के लिए भारत का पक्ष रखा।

भारत में चार दशकों बाद इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी के सत्र का आयोजन होगा। पिछला आयोजन 1983 में हुआ था। सत्र में आईओसी के सदस्य ओलंपिक चार्टर और ओलंपिक के मेजबान शहर के चुनाव जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करते हैं।

भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष डॉ नरिंदर बत्रा ने एक बयान में कहा “मैं श्रीमती नीता अंबानी को उनके दृष्टिकोण और नेतृत्व के लिए और अपने सभी आईओसी सहयोगियों को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं। अगले साल मुंबई में आपका इंतजार रहेगा। यह भारत के खेल के लिए एक नए युग की शुरुआत है। हम चाहते हैं कि ओलंपिक मूवमेंट हमारी अगली पीढ़ी के उज्जवल भविष्य के निर्माण में केंद्रीय भूमिका निभाए। 2023 में मुंबई को यादगार आईओसी सत्र की मेजबानी देना, भारत की नई खेल क्षमता को प्रदर्शित करने की दिशा में पहला कदम होगा।“

इसे भी पढ़ें :कहीं आपका Gmail अकाउंट कोई और यूज तो नहीं कर रहा, ऐसे करें पता

इसे भी पढ़ें :1 अप्रैल से इन 17 हाईवे पर नहीं देना होगा टोल, देखें लिस्ट

इसे भी पढ़ें :ग्रेजुएशन पास के लिए निकली हैं बंपर Vacancy, जल्द करें अप्‍लाई

इसे भी पढ़ें :हैवान पति ने महिला के साथ क्या कर डाला, देखें…

इसे भी पढ़ें :सड़क पार कर रही 2 बच्चियों के साथ ये क्या हो गया…

इसे भी पढ़ें :बिहार में PLFI का पैसा इन्‍वेस्‍ट करने में जुटा था “चूहा”, भोर के साढ़े 4 बजे ऐसे धराया… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :जमीन के लफड़े में हुई झोंटा-झोटी, कहीं न हो जाये बड़का बवाल, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें :“जब कभी भी सु‍नोगे गीत मेरे”…याद कर जाओगे…देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :फिर लहूलुहान हुए कई बाल कैदी… देखिये कैसे क्या हुआ

इसे भी पढ़ें :PLFI एरिया कमांडर ने मुंह खोला तो देखिये क्या बता गया…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शोरूम से बाहर निकलते ही क्यों घट जाती है कार की वैल्यू… जानें

Kohramlive : नई कार खरीदना किसी भी मध्यमवर्गीय परिवार...

चंडीगढ़ में ओला को बड़ा झटका, लाइसेंस सस्पेंड…

Kohramlive : कैब और बाइक टैक्सी सेवा देने वाली...

सुभाष चंद्रा का आलीशान बंगला 1260 करोड़ में बिका, तोड़े सारे रिकॉर्ड…

Kohramlive : एस्सेल समूह के चेयरमैन सुभाष चंद्रा ने...

BYD SEALION 7 का धमाकेदार Anniversary Edition लॉन्च, जबरदस्त पैकेज…

Kohramlive : भारतीय इलेक्ट्रिक कार बाजार में तेजी से...

इस रोज से महंगी हो सकती है टाटा की कारें…

Kohramlive : देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी टाटा...