Ranchi : भारत-न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे टी-20 सीरीज के दूसरे मैच के लिए दोनों टीमें गुरुवार को माही के शहर रांची पहुंच गई। कड़ी सुरक्षा के बीच दोनों टीमों को एयरपोर्ट से रेडिसन ब्लू होटल लाया गया। खिलाडि़यों की एक झलक पाने के लिए फैंस की भीड़ एयरपोर्ट से लेकर होटल तक दिखी। होटल के आसपास बड़ी संख्या में जैप-1 और रांची जिला बल के जवानों को तैनात किया गया है। होटल के आसपास जगह-जगह बैरिकेडिंग की गयी है। 19 नवंबर को होने वाले मैच को लेकर खेल प्रेमियों में खासा उत्साह दिखा। टीम इंडिया के प्रशंसकों ने उम्मीद जतायी कि दूसरा टी-20 जीतकर टीम इंडिया सीरीज पर कब्जा करेगी।
जयपुर में बुधवार को खेले गये सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया। सूर्य कुमार यादव और रोहित शर्मा ने जबरदस्त बैटिंग की। अंत में ऋषभ पंत ने चौका लगाकर टीम को जीत दिला दी। सीरीज का दूसरा मुकाबला माही के शहर रांची में कल खेला जायेगा।
इसे भी पढ़ें :सेना का बड़ा ऑपरेशन, TRF कमांडर समेत 5 आतंकी ढेर, मुठभेड़ जारी
इसे भी पढ़ें :Factory में गैस सिलिंडर फटा, एक मजदूर की मौत,चार जख्मी
इसे भी पढ़ें :आतंकियों ने ग्रेनेड से किया Attack, दो CRPF जवान समेत 6 घायल
इसे भी पढ़ें : स्कूल जाने की इतनी खुशी…देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : कार्तिक आर्यन ने CISF ऑफिसर के सामने क्यों जोड़ा हाथ, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : पाकिस्तानी महिला के जाल में ऐसा फंसा सेना जवान कि…
इसे भी पढ़ें : एक करोड़ के इनामी प्रशांत बोस को DGP ने क्यों कहा महासागर… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :पुलिस की स्कॉर्पियो का ट्रक ने क्या किया हाल, देखें
इसे भी पढ़ें :रांची में T-20 मुकाबला : टिकटों की बिक्री शुरू, जान लें क्या है नियम
इसे भी पढ़ें :Australia Win T20 WC: मार्श बने Player of the match, जानिए किस टीम को कितनी राशि मिली
इसे भी पढ़ें :नक्सलियों का कहर: गया में चार को फंदे पर लटकाया, घर में मारा बम….






