spot_img
spot_img
spot_img

भारत ने हांगकांग को 40 रन से हराया, सूर्यकुमार ने बना दिया बड़ा रिकॉर्ड

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : भारतीय टीम ने अपने दूसरे लीग मैच में हांगकांग को 40 रन से हराया। भारत ने एशिया कप के टॉप-4 में जगह बनाने वाली दूसरी टीम बन गई है। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में दो विकेट खोकर 192 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव ने भारत की ओर से सबसे बेहतरीन पारी खेली। उन्होंने 26 गेंदों पर 6 चौके और 6 छक्के की मदद से नाबाद 68 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 261 का रहा। पूर्व कप्तान विराट कोहली 44 गेंदों पर 59 रन बनाकर नाबाद रहे। विराट ने अपनी पारी में 1 चौका और 3 छक्के जमाए। केएल राहुल ने 39 गेंद पर 36 और कप्तान रोहित शर्मा ने 13 गेंदों पर 21 रन बनाए। जवाब में हांगकांग ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 152 रन ही बनाए। भुवनेश्वर कुमार, रवींद्र जडेजा, अर्शदीप सिंह और आवेश खान को एक-एक विकेट मिला।

भारत की शानदार जीत 

कोहली ने 6 महीने और 11 पारियों के बाद कोई अर्धशतक जड़ा है। पिछली बार विराट ने 18 फरवरी 2022 को वेस्टइंडीज के खिलाफ अर्धशतक जड़ा था। उस मैच में उन्होंने 41 गेंद में 52 रन बनाए थे। कोहली ने 32 महीने बाद टी-20 क्रिकेट में लगातार 3 मैच में 10 से ज्यादा रन बनाए हैं। आखिरी बार जनवरी 2020 में लगातार 3 मैच में उनके बल्ले से 10 से ज्यादा रन निकले थे।

जडेजा का शानदार थ्रो

रवींद्र जडेजा को क्यों विश्व का सबसे शानदार फिल्डर कहा जाता है, उन्होंने हांगकांग के खिलाफ अपने कमाल के थ्रो से बता दिया। अर्शदीप सिंह की 6वें ओवर की आखिरी गेंद फ्री हिट थी और निजाकत खान बड़ा शॉट खेलना चाहते थे, लेकिन वो ऐसा नहीं कर पाए और बॉल को प्वॉइंट पर खेल कर एक रन भागना चाहा, लेकिन वहां खड़े थे रवींद्र जडेजा। उन्होंने सीधा थ्रो मारा और निजाकत को पवेलियन भेज दिया। इसके बाद उन्होंने अपनी शानदार गेंदबाजी से बाबर हयात को 41 रन पर आउट किया।

इसे भी पढ़ें :मामा ने 2 साल के भांजे को मार दी गोली, जानें क्यों

इसे भी पढ़ें :पुलिस ने BPSC अभ्यर्थियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखें Video

इसे भी पढ़ें : लॉ यूनिवर्सिटी के हॉस्टल की छात्राएं अचानक चीखने चिल्लाने लगी… देखें क्यों

इसे भी पढ़ें : दम तोड़ने से पहले यह बोल गई अंकिता, टूट कर रोया हर कोई… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :जनसुनवाई को बीच में ही छोड़ चल पड़े सीएम गहलोत… देखें क्यों

इसे भी पढ़ें : नहीं रहीं सोनिया गांधी की मां…

इसे भी पढ़ें :स्विच ऑफ के बाद भी चोरी हुआ Smart Phone झट से मिल जाएगा, जानें कैसे

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अब कामकाजी महिलाओं पर बुरी नजर का मतलब आफत…

Kohramlive : देशभर में कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान...

मेहंदी कैसे बनी सुहाग और सौभाग्य की पहचान… जानें

Kohramlive : हाथों पर रची मेहंदी की खुशबू, हथेलियों...

रांची में कल इन इलाकों में घंटों रहेगी बिजली गुल…

Ranchi : राजधानी रांची के कई इलाकों में कल...

एक बारिश में डूब गई तमाड़ की सड़क, आंदोलन की चेतावनी…

Ranchi : मानसून की पहली जोरदार बारिश ने रांची...