spot_img
spot_img
spot_img

पेड़ से झूलता मिला ट्रक Driver का शव, कोयला लेकर आया था

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

लोहरदगा : ईंट भट्ठा के पास पेड़ से झूलता मिला ट्रक Driver का शव। ईंट भट्ठा में ट्रक से कोयला लेकर आया था। उसे अनलोड कराकर कहीं चला गया और फिर देर तक वापस नहीं लौटा। लोगों ने सुबह में उसके शव को पास के पेड़ से रस्सी के सहारे झूलता मिला। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

वाकया हुआ है लोहरदगा के भेडरा थाने के मसमानो जांघिया पतरा के ईंट भट्ठे में। मृतक ट्रक चालक की पहचान उसके पर्स से मिले पैनकार्ड और आधार कार्ड से हुई। आधार कार्ड में उसका नाम मनोज भुइयां, उम्र 21 साल लिखा है। उसके पिता का नाम जीतू भुइयां और पता रामगढ़ है।

ट्रक Driver रामगढ़ का रहने वाला था

लोहरदगा जिले के भंडरा थाना क्षेत्र अंतर्गत मसमानो जांघिया पतरा स्थित भागवत साहू के ईंट भट्ठा में शुक्रवार को रस्सी के सहारे झूलता हुए एक शव मिला। इसकी जानकारी मिलने के बाद भंडरा थाना पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्‍पताल भेज दिया। मृतक की पहचान उसके पर्स में मिले पैनकार्ड व आधार कार्ड से रामगढ़ निवासी जीतू भुईंया के पुत्र व ट्रक चालक मनोज भुईयां (21) के रूप में हुई है।

इसे भी पढ़ें : सरकार नियम-कानून से चलती है, व्यक्ति विशेष से नहीं : HighCourt

दोपहर से गायब था चालक

घटना के बारे में ग्रामीणों ने बताया कि गुरुवार की दोपहर बारह बजे रजरप्पा से कोयला लोड ट्रक संख्या जेएच 24 सी-0872 लेकर मनोज भुइंया मसमानो गांव स्थित भागवत ईंट भट्टा आया था। यहां पर ट्रक से कोयला अनलोड कराकर वह कहीं चला गया। ट्रक चालक मनोज भुइंया काफी देर तक नहीं लौटा तो ईंट भट्टा कर्मियों ने शाम लगभग साढ़े पांच बजे उसे फोन किया। इसपर ट्रक चालक ने कुछ देर के बाद वहां आने की बात कही। इसके बाद भी ट्रक चालक देर रात तक नहीं लौटा। फिर सुबह उसके लाश मिली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें : …और पुलिस के पहुंचते ही मच गया हड़कंप, 2 युवक और युवतियां ऐसी हालत में पकड़ाई कि…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

‘मौत की घाटी’ में 400 फीट नीचे गिरा ट्रेलर, फिर…

Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण की 'मौत की...

झारखंड में 30 जून तक यहां बरसेंगे मेघ, इन जिलों में लू…

Ranchi : झारखंड में मानसून की रफ्तार अब भी...

एक साथ कई SI-ASI इधर से उधर… देखें लिस्ट

Saraikela : सरायकेला-खरसावां पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल...

बेलगाम हो गये हैं कुछ अधिकारी, पंकज मिश्र ने CM को भेजा पत्र…

Ranchi : जयप्रकाश जनता दल के राष्ट्रीय सचिव पंकज...

JBVNL के दो बड़े अधिकारी सस्पेंड… जानें क्यों

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...