kohramlive desk : Rohit Sharma को न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टी-20 टीम का कप्तान बनाया गया है । भारतीय टी20 टीम की कप्तानी छोड़ने वाले कोहली को 17 नवंबर से जयपुर में शुरू होने वाली सीरीज के लिए आराम दिया गया है। भारत की 16 सदस्यीय टीम में इंडियन प्रीमियर लीग 2021 (IPL) में सर्वाधिक रन बनाने वाले रुतुराज गायकवाड़ और सबसे अधिक विकेट चटकाने वाले हर्षल पटेल को भी शामिल किया गया है। चोटों से परेशान रहने वाले हार्दिक पंड्या के संभावित विकल्प के रूप में देखे जा रहे ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर को भी टीम में जगह मिली है।
NEWS – India’s squad for T20Is against New Zealand & India ‘A’ squad for South Africa tour announced.@ImRo45 named the T20I Captain for India.
More details here – https://t.co/lt1airxgZS #TeamIndia pic.twitter.com/nqJFWhkuSB
— BCCI (@BCCI) November 9, 2021
हार्दिक पंड्या को टीम से बाहर कर दिया गया
टी20 विश्व कप में प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहने के बाद हार्दिक पंड्या को टीम से बाहर कर दिया गया है। रुतुराज श्रीलंका सीरीज के दौरान भारत की ओर से डेब्यू कर चुके हैं। सीनियर लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल और तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की टीम में वापसी हुई है। टी20 विश्व कप के रिजर्व खिलाड़ियों में शामिल रहे श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल और दीपक चाहर को भी टीम में शामिल किया गया है। रोहित की नियुक्ति महज औपचारिकता थी जबकि खेल के सबसे छोटे प्रारूप में लोकेश राहुल उप कप्तान होंगे। तेज गेंदबाजों जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को भी इस सीरीज से आराम दिया गया है।
इसे भी पढ़ें :नदी में नहा रहे थे बच्चे, दो परिवारों के घर छाया मातम
इसे भी पढ़ें :यात्रीगण कृपया ध्यान दें : Ranchi-New Delhi Rajdhani Express अब इस रास्ते होकर जाएगी दिल्ली
इसे भी पढ़ें :इस एक्टर से Amazon CEO की गर्लफ्रेंड करने लगी फ्लर्ट!…देखें वायरल वीडियो
इसे भी पढ़ें :रांची में कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर DC सख्त, हर मोहल्ले में टीकाकरण का आदेश
इसे भी पढ़ें :उपहार अग्निकांड में अंसल बंधुओं को कोर्ट ने दी 7 साल की जेल
इसे भी पढ़ें :पत्नी और तीन माह के दूधमुंहे बेटे को गला दबाकर उतारा मौत के घाट
इसे भी पढ़ें :MGM में जन्मी दो सिर वाली बच्ची, जच्चा-बच्चा दोनों तंदुरुस्त






