RANCHI : ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के अच्छी खबर। रेलेवे ने 12453,12454 रांची-दिल्ली राजधानी एक्स्प्रेस ट्रेन का परिचालन लोहरदगा-टोरी रेलखंड से शुरू करने का फैसला किया है। बता दें की लोहरदगा रूट से ट्रेन की सेवा शुरू होने से राजधानी ट्रेन दिल्ली स्टेशन पर दो घंटे पहले पहुंचेगी। 11 नवंबर को दिल्ली से रांची आने वाली ट्रेन लोहरदगा रूट से रांची पहुंचेगी। अब तक यह ट्रेन बरकाकाना होते रांची रेलवे स्टेशन पहुंचती थी। दिल्ली से यह ट्रेन बुधवार को खुलेगी और रांची से यह ट्रेन गुरुवार को दिल्ली के लिए रवाना होगी।
एक माह पहले सांसद संजय सेठ ने रेल मंत्री से किया था आग्रह
एक माह पहले इस संबंध में रांची के सांसद संजय सेठ ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिलकर ट्रेन के परिचालन की अविलंब घोषणा करने का आग्रह किया था। उस दौरान संजय सेठ ने बताया था कि इस मामले में मंत्री से उन्हें आश्वासन मिला है कि जल्द ही ट्रेन का परिचालन लोहरदगा रूट से शुरू हो जाएगा। फिलहाल रेलवे के इस आदेश के बाद दक्षिण पूर्व रेलवे जल्द ही टाइम टेबल जारी कर दिया जाएगा।
लोहरदगा और गुमला के यात्रियों को होगी सहूलियत
कामर्शियल स्टॉपेज के तौर पर ट्रेन को कानपुर, प्रयागराज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, गढ़वा रोड और डालटनगंज में रोका जाएगा। इस ठहराव से झारखंड के लोहरदगा और गुमला के यात्रियों को सहूलियत होगी। अब तक राजधानी ट्रेन को पकड़ने के लिए दूसरे स्टेशन पर यात्रियों को जाना पड़ता था।
इसे भी पढ़ें :रांची में कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर DC सख्त, हर मोहल्ले में टीकाकरण का आदेश
इसे भी पढ़ें :उपहार अग्निकांड में अंसल बंधुओं को कोर्ट ने दी 7 साल की जेल
इसे भी पढ़ें :पत्नी और तीन माह के दूधमुंहे बेटे को गला दबाकर उतारा मौत के घाट
इसे भी पढ़ें :MGM में जन्मी दो सिर वाली बच्ची, जच्चा-बच्चा दोनों तंदुरुस्त
इसे भी पढ़ें :झारखंड में छठ पर्व के लिए 10-11 नवंबर को बंद रहेंगे सरकारी कार्यालय
इसे भी पढ़ें :एक साल से फरार था बम कांड का आरोपी, पुलिस ने दबोचा
इसे भी पढ़ें :सेमीफाइनल में इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका, T-20 WC से बाहर हुआ ये बल्लेबाज
इसे भी पढ़ें :अरुण जेटली और सुषमा स्वराज को मरणोपरांत पद्म विभूषण का सम्मान, देखें पूरी लिस्ट
इसे भी पढ़ें :पीएम मोदी ने महाराष्ट्र में दो- फोर लेन नेशनल हाईवे का किया विस्तार, 11 हजार करोड़ होंगे खर्च















