Ranchi : रसूखदार प्रेम प्रकाश को गिरफ्तार करने के बाद ED ने आज उसे कोर्ट में हाजिर किया। ED की अर्जी पर प्रेम प्रकाश को 6 दिनों की रिमांड पर लिया गया हैं। बुधवार की रात गिरफ़्तारी से पहले उसके रांची वाले घर के अलावा उसके कई ठिकानों पर रेड की गई थी। रांची के हरमु स्थित घर की तिजोरी से दो AK 47 और गोलियां मिली थी। तब मौके पर पहुंचे अरगोड़ा के थानेदार विनोद कुमार ने दावा किया कि प्रेम प्रकाश के घर से मिले दोनों AK 47 और गोलियां रांची जिला पुलिस बल के दो आरक्षियों का हैं। ED ने आज थानेदार विनोद कुमार को अपने दफ्तर में बुलाया भी है। उनसे कई बिन्दु पर जानकारी ली गई है। संभावना है कि रांची पुलिस लाइन के सार्जेंट मेजर को भी ED बुला सकती है। सूत्रों के अनुसार जिन दो आरक्षियों के AK-47 और गोलियां प्रेम प्रकाश के घर में मिली, उन दोनों के नाम कमान कटा था। वैसे रांची पुलिस ने घोर लापरवाही के इल्जाम में दोनों आरक्षियों को निलंबित कर दिया है। सत्ता के गलियारों में अपनी धमक रखने वाले प्रेम प्रकाश के ठिकानों पर खनन घोटाले को लेकर छापा मारा गया था। करीब 11 ठिकानों पर छापामारी की गई थी।
इसे भी पढ़ें : ढोल नगाड़ों के साथ पुलिसकर्मी पहुंचे सीएम आवास, देखें क्या किया मुख्यमंत्री हेमंत के साथ
इसे भी पढ़ें : बड़ी खबर : मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव ने खोल दी आंखें… देखें
इसे भी पढ़ें : राष्ट्रपति की बेटी का बनाया था फर्जी Twitter Account, देखें फिर क्या हुआ
इसे भी पढ़ें : स्कूल के बाहर अचानक चीखने चिल्लाने लगे स्टूडेंट्स… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : जयनाथ को रांची के सिपाही राधे ने बनाया था नामी गुंडा… देखें कैसे






