Kohramlive Desk : देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की बेटी इतिश्री मुर्मू के नाम से फर्जी Twitter Account बनाकर ट्वीट करने वाले एक शख्स को थाना बीटा-2 पुलिस ने अरेस्ट कर जेल भेज दिया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि ग्रेटर नोएडा के निंबस सोसायटी में रहने वाले और पेशे से इंजीनियर शैलेंद्र शुक्ला ने कथित रूप से राष्ट्रपति की बेटी के नाम से फर्जी ट्विटर अकाउंट बनाकर उस पर ट्वीट किया कि निंबस सोसायटी के एक फ्लैट में अवैध हुक्का बार चल रहा है।
मिली शिकायत के आधार पर पुलिस ने तुरंत लिया एक्शन
गौतमबुद्ध नगर पुलिस के मुताबिक, आरोपी जालसाज साइबर अपराधी है। अभियुक्त द्वारा सोशल मीडिया ट्विटर हैंडल पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की बेटी की फेक आईडी बनाकर शिकायतकर्ता पर सोशल मीडिया के माध्यम से प्रभाव जमाकर अनर्गल शिकायत और अभद्र भाषा का प्रयोग कर परेशान किया गया था, जिसकी शिकायत मिली थी। 24 अगस्त को थाना बीटा-2 पुलिस पुलिस द्वारा एक एफआईआर आईटी एक्ट में दर्ज कर शैलेंद्र शुक्ला नाम के शख्स को बीटा-2 मार्केट के तिराहे से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल सहित 3 मोबाइल बरामद हुए हैं, जिनके जरिए वो साइबर क्राइम में शामिल था।
इसे भी पढ़ें :ढोल नगाड़ों के साथ पुलिसकर्मी पहुंचे सीएम आवास, देखें क्या किया मुख्यमंत्री हेमंत के साथ
इसे भी पढ़ें :बड़ी खबर : रसूखदार प्रेम प्रकाश को ED ने दबोचा… देखें
इसे भी पढ़ें : पीपी का रूतबा फिर झलका, घोर लापरवाह बने दो आरक्षी सस्पेंड… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : स्कूल के बाहर अचानक चीखने चिल्लाने लगे स्टूडेंट्स… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : सेविका-सहायिका से बोले CM Hemant – समस्याओं का समाधान हमारी प्राथमिकता
इसे भी पढ़ें : फिर एक्शन में ED, प्रेम प्रकाश के 16 ठिकानों पर मारा छापा, दो AK-47 मिले












