स्‍टेशन और एयरपोर्ट से कोरोना संक्रमित घर गये तो इंसिडेंट कमांडर होंगे सस्‍पेंड

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : दूसरे राज्‍यों से झारखंड में एक बार फिर कोरोना लौट रहा है। रांची में लगातार तीसरे दिन कोरोना के दर्जनों मरीज मिले। सोमवार को हटिया स्टेशन से 40 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। इनमें 25 मरीज तपस्वनी एक्सप्रेस से पुरी से रांची आए थे। जबकि 15 संक्रमित राउरकेला पैसेंजर से। सभी मरीज स्टेशन से अपने घर चले गए हैं। जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ने लगा है।

इससे पहले शनिवार को 65 और रविवार को रांची व हटिया स्टेशन से 44 नए संक्रमित मरीज मिले थे। 3 दिन में 100 से ज्‍यादा संक्रमितों के रांची आने और फिर सीधे अपने घर जाने के बाद जिला प्रशासन सख्‍त हो गया। DC छवि रंजन ने सोमवार को आदेश जारी किया है इंसिडेंट कमांडर तीनों शिफ्ट में स्टेशन पर तैनात रहेंगे और संक्रमित पाए जाने वाले मरीजों को स्कॉट कर कोविड अस्पताल पहुंचाएंगे। अगर कोई भी संक्रमित मरीज छूटते हैं तो इंसिडेंट कमांडर को सस्पेंड कर दिया जाएगा।

Read More : मैच हारे खिलाड़ी, उदास हुआ अपना भारत

Read More : बड़का चोर निकला बांसजोर थानेदार, देखें कैसे

Read More : ट्रैफिक जवान को पिकअप वैन ने मारी टक्‍कर, मौत

DC छवि रंजन ने सख्‍त आदेश दिया है कि रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर जांच के दौरान अगर कोई यात्री संक्रमित पाया जाता है तो वो किसी भी हाल में ट्रेसलेस नहीं होना चाहिए। एंबुलेंस तैयार रखें और मरीज को स्कॉट करते हुए कोविड अस्पताल में भर्ती कराना सुनिश्चित करें। सैंपल देने वाले यात्रियों के मोबाइल नंबर वेरिफिकेशन के लिए हर जांच टीम में एक कर्मी की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

DC छवि रंजन ने अभी से लेकर छठ पूजा तक विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है। इसके लिए रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर पर्याप्त संख्या में मजिस्ट्रेट की तैनाती की जाएगी। बिहार, महाराष्ट्र, नई दिल्ली आदि जगहों से आनेवाली ट्रेनों से आनेवााले यात्रियों पर विशेष नजर रखने का निर्देश दिया है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

5 लाख का ईनामी ‘महाकाल’ पुलिस के सामने झुका… देखें वीडियो

Ranchi : कभी जिसका नाम सुनकर गांवों में सन्नाटा...

अचानक भरभराकर गिरी 5 मंजिला इमारत, अनेक दबे…

Delhi :  राजधानी दिल्ली से शनिवार की शाम एक...

NTPC नॉर्थ करणपुरा का स्वच्छता पखवाड़ा खत्म…

Chatra : स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बेहतर जीवन...

हजारीबाग में मा’रकर पत्रकार का पैर तो’ड़ा…

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में...

ढोल-नगाड़ों के साथ ‘महाकाल’ के दरवाजे पहुंची पुलिस…

Palamu : पलामू के बहुचर्चित विनीत तिवारी हत्याकांड में पुलिस...