Chaibasa (Rajiv Singh) : गिरिराज सेना प्रमुख कमलदेव गिरी को बम मारकर हत्या करने के मामले में दो और संदेही गुनहगारों को गिरफ्तार किया गया है। इनके नाम अभिषेक कसेरा और शहनवाज खान उर्फ पाली है। दोनों को जेल भेज दिया गया। दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। वहीं, पुलिस के सामने कई राज उगले हैं। इस हत्याकांड के मुख्य सूत्रधार सतीश प्रधान को बीते 23 नवम्बर को जेल भेजा गया था। तब यह बातें सामने आई थी पुरानी अदावत को लेकर सतीश प्रधान ने ही हत्या की साजिश रची थी। वहीं, जाहिद और रकीब को 28 नवंबर को दबोचा गया था।
इस मर्डर केस में सतीश का साथ अभिषेक कसेरा, शहनवाज, जाहिद और रकीब ने दिया था। इस हत्याकांड में पेशेवर अपराधियों का इस्तेमाल किया गया था। गिरफ्तार अभिषेक और शहनवाज के पास से दो मोबाइल जब्त किये गये हैं।
पुलिस का दावा है कि बदला लेने की नियत से सतीश प्रधान ने कमलदेव गिरी का मर्डर करवाया था। यह मर्डर सुपारी देकर करवाई गई थी। गिरफ्तार अभिषेक कसेरा चक्रधरपुर के वार्ड नंबर तीन के टोकलो रोड और शहनवाज खान उर्फ पाली चक्रधरपुर थाना इलाके का रहने वाला है।
यहां याद दिला दें कि कमलदेव गिरी की हत्या के बाद चक्रधरपुर का माहौल पूरा गरम हो गया था। स्टेट के पूर्व दो CM मारे गये गिरी के घर तक गये थे। इस हत्याकांड को चाईबासा SP आशुतोष शेखर ने काफी गंभीरता से लिया था। ASP सुमित अग्रवाल और कपिल चौधरी की देखरेख में 12 सदस्यीय एक स्पेशल टीम बनाई थी। गठित टीम टेक्निकल सेल की मदद से ताबड़तोड़ छापामारी कर इस कांड में शामिल 9 संदेही गुनाहगारों को अबतक गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं इस कांड में शामिल कुछ अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिये जोर-शोर से रेड की जा रही है। इस हत्याकांड को सुलझाने में सदर एसडीपीओ दिलीप खलखो, चक्रधरपुर के थानेदार चन्द्रशेखर कुमार, सब इंस्पेक्टर विवेक पाल, सौरभ ठाकुर, विश्वनाथ किस्कु, ASI संजय कुमार सिंह, करुणाकर तिवारी की सराहनीय भूमिका रही।
इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर में कमलदेव मा*रा गया, गुस्साये लोग सड़क पर उतरे… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : बहुचर्चित कमलदेव गिरी हत्याकांड की जांच CBI से करायेंगे : रघुवर दास
इसे भी पढ़ें : Kamaldev Giri Murder Case : कमलदेव गिरी को बम से उड़ाने वाला धराया, क्या बोले SP… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : कमलदेव गिरी की ह*त्या का सूत्रधार प्रधान उगल गया बड़ा राज… क्या बोले SP सुनें
इसे भी पढ़ें : कमलदेव गिरी मर्डर केस : जाहिद और रकीब ने उगले कई राज, देखें…
इसे भी पढ़ें : “कमलदेव गिरी की ह*त्या आपसी रंजिश का परिणाम नहीं”… देखें












