Nevada (Bihar): ना-ना करते-करते अंत में जूनियर इंजीनियर बाबू ने इकरार कर ही लिया और प्रेमिका से शादी कर ली। पुलिस की मौजूदगी में थाने के पास ही एक मंदिर में दोनों की शादी हुई। इस शादी के गवाह कानून के पहरेदार और आसपास के कई लोग बने। कुछ दिन पहले तक अपनी प्रेमिका को पहचानने से इनकार करने वाले जूनियर इंजीनियर दीपक को थाना में तलब किया गया, तो उसने अपना गुनाह सहज कबूल कर लिया। छात्रा और उसकी मां द्वारा लगाये गये इल्जाम में दम निकला। पुलिस ने उन्हें कानून का पाठ पढ़ाया। वहीं नौकरी को भी खतरे में देख छलिया इंजीनियर बाबू युवती के संग मंदिर में सात फेरे लिये। मंदिर परिसर में मौजूद छात्रा की मां ने बताया कि उनकी बेटी नवादा के अकबरपुर ब्लॉक के फतेहपुर कोचिंग में पढ़ने जाती थी। इसी दौरान बेटी और दीपक की मुलाकात हुई। जेई दीपक ने शादी का भरोसा देकर उसे अपने प्रेम जाल में फंसाया और लगभग एक साल से उसका यौन शोषण कर रहा था। कई दफा उसका अबॉर्शन भी कराया गया। धोखा, दगा और फरेब की शिकार छात्रा और उसकी मां कभी थाना तो कभी बड़े अफसरों के पास चक्कर काट रही थी। वहीं शादी करने का झांसा देकर यौन शोषण करने वाला JE छात्रा को पहचाने तक से इंकार कर दिया था। बहुत दबाव देने पर इंजीनियर बाबू ने कहा कि बीते 16 फरवरी को शादी कर लेगा। शादी की पूरी तैयारी कर ली गई थी, पर उस रात बारात नहीं आई। फिर शिवरात्रि के दिन का डेट मिला। केवल डेट पर डेट मिलता रहा। बाद में मीडिया में मामला उछलने के बाद पुलिस हरकत में आई। एक दिन पहले पुलिस की मौजूदगी में दोनों की शादी हो गई।
इसे भी पढ़ें : झारखंड में कई IAS अधिकारी इधर से उधर, जानिये कौन कहां गये…
इसे भी पढ़ें : आतंक की गाथा लिखने वाले हार्डकोर उग्रवादी विमल ने डाला हथियार
इसे भी पढ़ें :World Cup में महिला टीम से हारा पाकिस्तान
इसे भी पढ़ें :मेंढक की शक्ल में जन्मा बच्चा, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें :पूरी श्रीलंका टीम पर अकेले भारी पड़े जडेजा, बल्ले के बाद गेंद से किया कमाल, देखें…
इसे भी पढ़ें :खुद को 188 बच्चों को बाप बताकर हड़प लिए 19 करोड़!
इसे भी पढ़ें :जो भी सामने आया, उसे भूनता चला गया सत्यप्पा, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें :PM Kisan Yojana: 31 मार्च से पहले कर लें यह काम, वरना नहीं मिलेगा पैसा
इसे भी पढ़ें : केंद्रीय कर्मचारी अलर्ट : 31 मार्च से पहले कर लें ये काम!, वरना डूब जाएंगे 4500 रुपये












