spot_img
spot_img
spot_img

किसी भी हालत में एक ही टीका पहले और दूसरे डोज में लगवाएं : डीसी छवि रंजन

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • पहले डोज में जो टीका लगवाया है, वही टीका दूसरे डोज में भी लगवाएं
  • अन्य राज्यों से वैक्सीन देने में गड़बडी के मद्देनजर रांची के डीसी छवि रंजन ने लोगों से की  अपील
  • पदाधिकारियों को भी दिए आवश्यक दिशानिर्देश

RANCHI :रांची के डीसी छवि रंजन ने गुरुवार को लोगों से कोविड-19 का टीका लगवाने में सावधानी बरतने की अपील की है। जिस टीके का पहला डोज ले चुके हैं, वही टीका दूसरे डोज में भी लगवाना है, इसका विशेष ध्यान रखना जरूरी है। अगर किसी ने कोवैक्सीन टीका लगवाया है, तो 4 से 6 सप्ताह के बाद यही टीका लगवाए। यदि किसी ने कोविशिल्ड लगवाया है, 12 से 16 सप्ताह के बाद यही टीका लगवाए।

Read More : BREAKING : ASP और DSP स्तर के कई अधिकारी हुए इधर से उधर, यहां देखें पूरी लिस्ट

डोज टाइप बदलने से परेशानी

गौरतलब है कि अन्य राज्यों से वैक्सीन कॉकटेल की खबरें आ रही हैं,जिसके अंतर्गत पहला डोज जिस टीके का लिया गया है,उस टीके का दूसरा डोज नहीं लिया गया,जिस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। डीसी ने कहा कि सभी टीका लेने वाले व्यक्ति इस बात का हमेशा ख्याल रखें कि किसी भी हाल में पहले और दूसरे डोज का टीका अलग-अलग नहीं हो सकता है।

Read More :JAC : 9वीं और 11वीं के बच्चे किए गए #Promote, आदेश जारी…

सिविल सर्जन और डीआरसीएचओ को भी निर्देश

डीसी ने सिविल सर्जन और डीआरसीएचओ को भी इस संबंध में आवश्यक दिशानिर्देश दिए हैं। कहा है कि टीकाकरण का कार्य कर रहे सभी स्वास्थ्यकर्मी इस बात का विशेष ध्यान रखेंगे कि लाभार्थियों को पहले और दूसरे डोज में एक ही कंपनी का टीका लगाया जाए। स्वास्थ्यकर्मी पूरी  तरह से वेरिफिकेशन करने के बाद ही दूसरे डोज का टीका लगाना सुनिश्चित करेंगे, ताकि वैक्सीन कॉकटेल का कोई भी मामला न आए।

Read More :कपड़ा दिलाने के बहाने ले जाकर बच्‍चों को मार डाला, फिर खुद का गला रेत पिता ने लगाई…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मुखिया पर चली गो’ली, पोड़ैयाहाट में बवाल, बाजार बंद…

Godda : गोड्डा के पोड़ैयाहाट में अज्ञात बदमाशों ने...

RSS कार्यालय के हमलावरों ने वीडियो बनाकर भेजा था विदेश!

Ranchi : राजधानी रांची के निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक...

परिमल नाथवानी की जीत पर भाजपा में जश्न, डॉ. प्रदीप वर्मा बोले…

Ranchi : झारखंड राज्यसभा चुनाव में NDA समर्थित निर्दलीय...

पूर्व जैक पार्षदों ने वित्त मंत्री के दरवाजे पर दी दस्तक… जानें क्यों

Ranchi : झारखंड राज्य गठन के संघर्ष और राजनीतिक इतिहास...

झारखंड में कांग्रेस की सीट ले उड़े परिमल नथवानी…

Ranchi : झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के...