spot_img
spot_img
spot_img

JAC : 9वीं और 11वीं के बच्चे किए गए #Promote, आदेश जारी…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

राज्य में कक्षा नौवीं और 11वीं कक्षा के विद्यार्थी सीधे अगली कक्षा में प्रमोट कर दिए गए हैं। सेकेंड्री डायरेक्टर हर्ष मंगला ने गरुवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। झारखंड के 8 लाख बच्चों को बिना परीक्षा के ही पास कर दिया गया है।

9वीं में 4.50 लाख और कक्षा 11वीं की परीक्षा में शामिल होने के लिए 3.50 लाख परीक्षार्थियों ने आवेदन जमा किया था। सेकेंड्री डायरेक्टर हर्ष मंगला ने अपने आदेश में कहा है कि सत्र 2021-22 के शुरू हुए लगभग दो महीना बीत चुका है। राज्य में कोविड के कारण जो हालात हैं इसे देखते हुए अगले दो महीने तक स्कूल खुलने की संभावना नहीं दिख रही है।



सेकेंड्री डायरेक्टर की तरफ से गुरुवार को इस संबंध में आदेश जारी किया गया है।
सेकेंड्री डायरेक्टर की तरफ से गुरुवार को इस संबंध में आदेश जारी किया गया है।

ऐसी स्थिति में अगर इन्हें अगली कक्षा में प्रमोट नहीं किया गया तो 10वीं और 12वीं के सिलेबस को समय से पूरा करने में परेशानी होगी। यह आदेश केवल इसी साल के लिए प्रभावी होगा। कक्षा 9वीं व 11 वीं के विद्यार्थियों को अगले वर्ष होनेवाली मैट्रिक व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में शामिल होना है।


आठवीं तक के बच्चों को पहले किया जा चुका है प्रमोट

राज्य में इससे पूर्व सरकारी स्कूलों में पढ़नेवाले कक्षा आठ तक के बच्चों को अगली कक्षा में बिना परीक्षा प्रमोट किया जा चुका है। कोविड 19 के संक्रमण के कारण राज्य में 17 मार्च 2020 से विद्यालय बंद है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CM हेमंत सोरेन को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, FIR रद्द… जानें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन को झारखंड हाईकोर्ट से...

यूपी BJP की नई टीम घोषित, राजनाथ सिंह के बेटे को मिली बड़ी जिम्मेदारी… देखें लिस्ट

UP : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों के...

वैभव के छोटे भाई का बड़ा धमाका, क्या कर डाला… जानें

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट को वैभव सूर्यवंशी के रूप...

एक साथ मिली मां-बेटों की ला’शें, तहलका…

Gumla : गुमला के घाघरा थाना क्षेत्र के मनातू...