सांसें रोक देने वाले टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने पाक को ऐसे चटाई धूल…देखें

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk : पाकिस्‍तान के मुल्तान में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 26 रनों से शिकस्‍त दे दी। इसके साथ ही बेन स्टोक्स की टीम ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0  कब्‍जा जमा लिया। इंग्लैंड से मिले 355 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम 328 रनों पर ऑलआउट हो गई।

दूसरी पारी में 275 रनों पर सिमटी इंग्‍लैंड की टीम

पहली पारी में 79 रनों की बढ़त हासिल करने के बाद इंग्लैंड की टीम अपनी दूसरी पारी में 275 रनों पर सिमट गई थी। इस तरह टेस्ट मैच के तीसरे दिन पाकिस्तान को 355 रनों का लक्ष्य मिला। पाकिस्तान के लिए मोहम्मद रिजवान और अबदुल्लाह शफीक ने पारी की शुरुआत की, क्योंकि इमाम उल हक इंग्लैंड की दूसरी पारी के दौरान फील्डिंग करते हुए चोटिल हो गए थे। रिजवान और शफीक ने पाकिस्तान को बेहतरीन शुरुआत दिलाई। 66 रनों के कुल स्कोर पर रिजवान (30) पवेलियन लौट गए। इसके कुछ ही देर बाद कप्तान बाबर आज़म अपना विकेट गंवा बैठे। बाबर सिर्फ एक रन ही बना सके। रिजवान को जेम्स एंडरसन और बाबर को ओली रॉबिन्सन ने बोल्ड किया। इसके बाद 83 के कुल स्कोर पर शफीक (45) भी पवेलियन लौट गए।

इस तरह इंग्लैंड ने पाकिस्तान से छीना मैच

83 रनों पर तीन विकेट गंवाने के बाद पाकिस्तान सिर्फ 83 रनों पर तीन विकेट गंवाने के बाद पाकिस्तान की टीम मुश्किल में थी। इसके बाद चोटिल इमाम उल हक और सऊद शकील ने चौथे विकेट के लिए 108 रनों की साझेदारी की. इन दोनों ने पाकिस्तान की शानदार वापसी कराई. हालांकि, 60 के निजी स्कोर पर इमाम आउट हो गए। चौथे दिन सऊद और फहीम अशरफ बल्लेबाजी के लिए आए। दोनों ने पहले आधे घंटे विकेट नहीं गिरने दिया। जो रूट ने फहीम (10) को आउट कर मैच फिर इंग्लैंड की टीम की वापसी करा दी। इसके बाद सऊद और ऑलराउंडर मोहमम्द नवाज ने मैच पलट दिया। दोनों के बीच 80 रनों की साझेदारी हुई। 290 रनों पर जब पाकिस्तान के सिर्फ 5 विकेट गिरे थे तो ऐसा लग रहा था कि मानो पाकिस्तान की टीम यह मैच जीत लेगी।

94 रनों पर आउट हुए सऊद शकील

नवाज 45 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद सऊद शकील भी 94 रनों पर आउट हो गए। अंत में आगा सलमान और अबरार अहमद ने नाबाद 20 और 17 रनों की जुझारू पारियां खेलीं, लेकिन यह दोनों भी अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए। इंग्लैंड के लिए दूसरी पारी में मार्क वुड ने सबसे ज्यादा चार विकेट चटकाए। जेम्स एंडरसन औऱ ओली रॉबिन्सन को दो-दो विकेट मिले। इसके अलावा जैक लीच और जो रूट को एक-एक सफलता मिली।

इसे भी पढ़ें : खूंखार जानवर मार दिया किरण को, बाघ या तेंदुआ, खोज रही PTR

इसे भी पढ़ें :मां की अर्जी पर कब्र से निकाली गई बेटे की लाश, पोस्टमार्टम रिपोर्ट खोलेगा राज

इसे भी पढ़ें :आर्केस्ट्रा के बहाने बाहर से बुलाई जाती थी लड़कियां, फिर कराया जाता था महापाप

इसे भी पढ़ें :बेवकूफ बना रही, यह बोल लड़की का हाथ पकड़ लिया, फिर क्या हुआ… देखें

इसे भी पढ़ें :लगाम बेलगाम हो गया, रात के अंधेरे में कोयला तस्करी

इसे भी पढ़ें :48 छात्रों को ले जा रही बस पलटी, मची चीख पुकार

इसे भी पढ़ें :Mobile Blast: मोबाइल में गेम खेलता बच्चा पहुंच गया हॉस्पिटल, देखें क्यों

spot_img

Related articles:

अब ‘वंदे मातरम’ का अपमान करने पर तीन साल की जेल…

Kohramlive : आजादी की गूंज, क्रांति की पहचान और...

10 हजार KM दूर बैठा डॉक्टर और ऑपरेशन सफल… जानें कैसे

Kohramlive : भारत के मशहूर बैरियाट्रिक सर्जन डॉ. मोहित...

गढ़वा में पानी-बिजली संकट को लेकर घड़े फूटे, गुस्सा उबाल पर…

Garhwa : गढ़वा में पानी-बिजली संकट को लेकर भाजपाईयों...