- दोषी पाए गए तो नहीं लड़ पाएंगे अगला चुनाव
कोहराम लाइव डेस्क : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ फरवरी के दूसरे हफ्ते में महाभियोग शुरू होगा। इस दौरान उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों से जुड़े तमाम दस्तावेज सीनेट की कमेटी को सौंपे जाएंगे। फरवरी में शुरू होने वाली सुनवाई कब खत्म होगी, यह तय नहीं है। अगर ट्रंप दोषी पाए गए तो वे 2024 में राष्ट्रपति चुनाव नहीं लड़ पाएंगे।
अमेरिकी संसद में हिंसा के लिए उकसाने का आरोप
6 जून को अमेरिकी संसद के बाहर और अंदर ट्रंप समर्थकों ने हिंसा की थी। इस दौरान एक पुलिस अफसर, एक महिला और तीन अन्य लोगों की मौत हो गई थी। ट्रंप समर्थकों को उकसाने का आरोप लगा है। इसके बाद ही उन पर महाभियोग का फैसला हुआ था।
इसे भी पढ़ें : …और 45 दिन बाद कब्र से निकाला गया नाबालिग का शव
सीनेटर्स की ज्यूरी बनेगी
एक रिपोर्ट के अनुसार, अगले हफ्ते महाभियोग के आरोपों से संबंधित तमाम दस्तावेजी सबूत सीनेट के सामने रखे जाएंगे। सीनेटर्स ही जज की भूमिका में रहेंगे। इसके लिए इन्हें शपथ भी लेनी होगी। यह इसलिए किया जाता है, ताकि सियासी विचारधारा में अंतर के आधार पर भेदभाव नहीं किया जा सके। सीनेट में डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता चक शुमेर ने कहा, हमने अपने रिपब्लिकन सहयोगियों से बातचीत कर ली है। महाभियोग की प्रक्रिया को दो हफ्ते टाला गया है, ताकि ट्रंप को अपने बचाव में दलील तैयार करने का मौका मिल सके।
स्पीकर नैंसी पेलोसी सुनाएंगी आरोप
शुमेर ने बताया कि स्पीकर नैंसी पेलोसी आर्टिकल ऑफ इम्पीचमेंट पढ़कर सुनाएंगी। इसे आसान भाषा में आरोपपत्र कहा जा सकता है। सीनेट की कार्रवाई अगले हफ्ते शुरू होगी। महाभियोग की प्रक्रिया दो हफ्ते बाद ही शुरू पाएगी। इसके लिए वोटिंग भी होगी।
इसे बबही पढ़ें : लालू की हालत चिंताजनक, दिल्ली एम्स में हो सकते हैं शिफ्ट










