spot_img

जेब और जिंदगी पर असर कल से… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : देश में कल यानी 1 अप्रैल से कई नये वित्तीय नियम लागू हो रहे हैं, जो जेब और रोजमर्रा की जिंदगी पर सीधा असर डालेंगे। टैक्स, बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड, FD, GST से जुड़े ये बदलाव सरकार की उस नीति का हिस्सा हैं, जिसका मकसद आम नागरिकों को राहत देना और अर्थव्यवस्था की रफ्तार तेज करना है। मुफ्त निकासी की सीमा पार करने के बाद ATM से हर अतिरिक्त ट्रांजैक्शन पर अब 23 रुपये शुल्क लगेगा। पहले यह शुल्क 21 रुपये था। मेट्रो शहरों में बैंक के ATM से महीने में 5 बार और अन्य बैंक के ATM से 3 बार मुफ्त निकासी की सुविधा जारी रहेगी। कई बैंक बचत और फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर ब्याज दरों में बदलाव होने के संकेत हैं। अब खाते में ज्यादा राशि रखने वाले ग्राहकों को अधिक ब्याज मिल सकता है। अब अपने बैंक खाते में न्यूनतम बैलेंस बनाये रखना और भी जरूरी हो गया है। शहरी इलाकों में 5 हजार रुपये और ग्रामीण इलाकों में 2 हजार रुपये का न्यूनतम बैलेंस रखना होगा। बैलेंस कम होने पर जुर्माना लगेगा, जो बैंक और खाते की श्रेणी के आधार पर अलग-अलग होगा। क्रेडिट कार्ड के रिवॉर्ड पॉइंट्स और बेनेफिट्स में भी बदलाव हो सकते हैं। व्यवसायों के लिये GST ई-इनवॉइसिंग के नियम सख्त कर दिये गये हैं। वहीं, अब 10 करोड़ से 100 करोड़ रुपये तक के सालाना टर्नओवर वाले व्यापारियों को 30 दिनों के अंदर इनवॉइस अपलोड करना अनिवार्य होगा। देरी होने पर ई-चालान अपने आप खारिज हो जायेगा।

इसे भी पढ़ें :जेब और जिंदगी पर असर कल से… जानें

इसे भी पढ़ें :ईद पर मोहब्बत का पैगाम, भाईचारे की रोशनी से नहायी रांची…

इसे भी पढ़ें :ईद पर मोहब्बत का पैगाम, भाईचारे की रोशनी से नहायी रांची…

इसे भी पढ़ें :Exclusive : खाक में मिला खौफ, एक लड़की के चलते बना खूंखार शू’टर…

इसे भी पढ़ें :बिहार में 10वीं का रिजल्ट जारी, किसने मारी बाजी… जानें

इसे भी पढ़ें :40 के पार पहुंचा पारा, इन जिलों में बच कर रहें…

इसे भी पढ़ें :सड़क हा’दसे की शिकार हो गई एक बिरहोर

 

इसे भी पढ़ें : Weekly Horoscope (May 4 to 10, 2026) : सितारों ने लिखी 12 राशियों की नई कहानी… जानें

इसे भी पढ़ें : RBI के डिप्टी गर्वनर बने रोहित जैन…

इसे भी पढ़ें : पटरी पर दो धड़कनों का दर्दनाक अंत…

इसे भी पढ़ें : अचानक DC साहब अंचल कार्यालय पहुंचे, फिर क्या हुआ… जानें

इसे भी पढ़ें : नशे के सौदागरों को तीखी चोट…

spot_img

Related articles:

Weekly Horoscope (May 4 to 10, 2026) : सितारों ने लिखी 12 राशियों की नई कहानी… जानें

Kohramlive : मई की इस तपती दोपहरों और हल्की...

RBI के डिप्टी गर्वनर बने रोहित जैन…

Kohramlive : रोहित जैन भारतीय रिजर्व बैंक के नये...

पटरी पर दो धड़कनों का दर्दनाक अंत…

Latehar : लातेहार के बरवाडीह-बरकाकाना रेलखंड के रिचुघाटा स्टेशन...

अचानक DC साहब अंचल कार्यालय पहुंचे, फिर क्या हुआ… जानें

Hazaribagh : हजारीबाग के DC हेमंत सती बिना किसी...

नशे के सौदागरों को तीखी चोट…

Ranchi : रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस...