- दो लोगों के शव बरामद, दो और हैं दबे
- शवों को निकालने का प्रयास जारी
- एसपी, डीएफओ पहुंचे घटनास्थल
कोडरमा : ढिबरा चुनने गए ग्रामीण। धंस गई चाल और दब गए कई लोग। देर रात हुई घटना। इसमें चार लोगों की मौत हुई। दो शव बरामद किए जा चुके हैं। दो शवों को निकालने का प्रयास जारी है। यह चाल कोडरमा वन्य प्राणी आश्रयणी क्षेत्र में पड़ती है।
इसे भी पढ़ें : मांगों को लेकर CM हाउस जा रहे संविदाकर्मियों पर बरसीं लाठियां
अधिकारी पहुंचे घटनास्थल
घटना की सूचना मिलने पर रात ही में एसपी डॉ एहतेशाम वकारिब, डीएफओ सूरज कुमार सिंह, एसडीओ मनीष कुमार, एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद, रेंज ऑफिसर अवध बिहारी, थाना प्रभारी द्वारिका राम आदि पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। इस दौरान राहत और बचाव कार्य के निर्देश दिए गए। स्थानीय लोगों की भी भीड़ जुट गई है।
इसे भी पढ़ें : पीएम नरेंद्र मोदी लोगों की पहली पसंद, जानिए देश का क्या है मिजाज
इसे भी पढ़ें : Papa की तबीयत बिगड़ी तो बेटी मीसा भारती पहुंचीं रांची












