DEOGHAR : देवघर में सोमवार को एक युवक ने एकतरफा प्यार में एक युवती की गर्दन और हाथ पर चाकू से वार कर दिया। घटना रिखिया थाना क्षेत्र के जमुआ गांव की है। लड़की की गर्दन और हाथ पर गंभीर चोट लगी है। घटना के बाद युवक ने खुद भी जहर खाकर खा लिया। फिलहाल दोनों हॉस्पटल में एडमिट हैं और इलाज चल रहा है। आरोपी युवक का नाम विनय तुरी बताया जा रहा है। युवती के परिजनों ने कहा कि लड़का काफी दिनों से लड़की के पीछे पड़ा था। लगातार जबरन शादी करने की बात कह रहा था। लड़की तैयार नहीं थी। इसी बात को लेकर घटना को अंजाम दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
किशोरी पर जबरन शादी करने का युवक बना रहा था दबाव
घटना के बारे में लड़की के परिजनों ने बताया कि पीड़िता घर के दूसरे छोटे बच्चों के साथ शौच के लिए तालाब के किनारे गई थी। लौटने समय आरोपी युवक ने लड़की का रास्ता रोक लिया। वह जबरन शादी करने का दबाव बनाने लगा। लड़की ने इनकार कर दिया। इसके बाद वह लड़की को जबरन खेत में ले गया। लड़़की के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। लड़की ने जब इसका विरोध किया तो युवक उग्र हो गया और चाकू से वार कर दिया।
इसे भी पढ़ें :सिपाही भर्ती परीक्षा में 13 “मुन्ना भाई” धराये, मजिस्ट्रेट भी हैरान
इसे भी पढ़ें :राजधानी में गंदा धंधा, ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस रह गई दंग
इसे भी पढ़ें :Oscars के मंच पर एक्टर ने एंकर को मारा थप्पड़, देखिये फिर क्या हुआ…
इसे भी पढ़ें : हक जताने पर फांसी पर लटका दिया, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें : आपके Phone में भी होती है Internet और Network की दिक्कत, तो करें ये काम…
इसे भी पढ़ें : कल और परसो बैंक का है काम तो जरूर पढ़ें यह खबर, नहीं तो…
इसे भी पढ़ें : भक्तों को बड़ी सौगात, 30 जून से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा
इसे भी पढ़ें : … और पुलिस का भी माथा ठनक गया, देखें वीडियो..
इसे भी पढ़ें : 32 मिनट में 3 खूंखार को मार गिराया “PUMA-02”, देखें वीडियो…














