कोलकाता: एक बेटी ने अपने ही पिता को तेल छिड़क कर जिंदा आग के हवाले कर दिया। घटना की जानकारी पुलिस को मिली मौके पर पहुंची पुलिस युवती को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान युवती ने बताया की पहले रेस्टोरेंट में खाना खिलाया फिर शराब पिलाई फिर जब पिता हुगली नदी के किनारे एक बेंच पर सो गए तब उसने पिता पर मिट्टी का तेल डाला और कथित तौर पर आग लगा दी। पुलिस ने दावा किया की यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। युवती ने अपना जुर्म कबूल लिया है। यह घटना पश्चिम बंगाल के कोलकाता की है।
Read More : 2 लाख का इनामी PLFI उग्रवादी चोयता धराया, पिस्टल और गोली जब्त
पुलिस ने बताया
पार्क सर्कस के पास क्रिस्टोफर रोड निवासी युवती को उसके चाचा द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत पर गिरफ्तार किया गया था। युवती से पूछताछ के दौरान आरोप लगाया है कि जब वह छोटी थी, उस दौरान उसकी मां की मौत हो गई थी। जिसके बाद उसके पिता ने उसका उत्पीड़न करना शुरू कर दिया, लेकिन युवती की शादी के बाद यह बंद हो गया। युवती ने बताया कि लेकिन जब उसकी शादी टूट गयी और वह घर लौट आई तो उसके उत्पीड़न का सिलसिला फिर से शुरू हो गया। पुलिस ने कहा कि हम युवती के दावों का सत्यापन कर रहे हैं। युवती को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे 29 मार्च तक पुलिस की हिरासत में भेज दिया।
Read More : @Sex Racket का भंडाफोड़, आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ाए 10 लड़के और 12 लड़कियां












