हरियाणा : मंगलवार को हरियाणा के सिरसा जिले में झारखंड के 5 तस्करों को 5 किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी चतरा के रहने वाले है। मिली सूचना के आधार पर हरियाणा स्टेट नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की सिरसा जिले की यूनिट ने आरोपियों को अफीम के साथ दबोचा। जब्त अफीम की कीमत बाजार में करीब 10 लाख रुपए बताई जा रही है।
पकड़े गए आरोपियों में मुकेश कुमार, अरुण, जितेन्द्र, हीरामन और आदित्य शामिल है। पांचों चतरा के रक्शी गांव के रहने वाले है। सभी आरोपियों के खिलाफ मादक प्रदार्थ अधिनियम का केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। हरियाणा NCB के मुताबिक, बरामद की गई अफीम झारखंड से लाई गई थी और इसे सिरसा और उसके आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई किया जाना था।
इसे भी पढ़ें :अमेरिका के कोलोराडो में हुई फायरिंग, अब तक 10 लोगों के मारे जाने की पुष्टि
ASI के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर आरोपियों को रगड़ी रोड से काबू कर लिया गया। आरोपियों को अदालत में पेश करके रिमांड हासिल किया जाएगा। साथ ही इनके नेटवर्क से जुड़े और लोगों का पता लगा कर जल्द ही इस नेटवर्क को तोड़ दिया जाएगा।
इसे भी पढ़ें : चॉकलेट का लालच देकर बच्चियों से करता था ये घिनौनी हरकत, जाने…
इसे भी पढ़ें : जाने किस चर्चित आईपीएस अधिकारी को यूपी सरकार ने दी अनिवार्य सेवानिवृत्ति






