इस एक्टर का रिश्तेदारों ने उड़ाया था मजाक, आज ऐक्टिंग के हैं लाखों दीवाने…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी ने बड़े पर्दे पर ऐसी अदाकारी दिखाई, जिससे हर कोई उनका दीवाना हो गया। एक समय था जब मनोज बाजपेयी को कोई नहीं जानता था लेकिन फिर उन्होंने बिहार से दिल्ली और फिर दिल्ली से मुंबई तक का सफर तय किया, और सिल्वर स्क्रीन पर अपनी अलग पहचान बनाई। ये उनकी मेहनत ही है जिसकी बदौलत आज वे एक लग्जरी लाइफ जीते हैं। तो चलिए आपको मनोज बाजपेयी की लाइफस्टाइल के बारे में बताते हैं।

मनोज बाजपेयी ने फिल्मी पर्दे पर कई सुपर डुपर हिट फिल्में दी। इनमें गैंग्स ऑफ वासेपुर, सूरज पे मंगल भारी, भोंसले, सत्या, अलीगढ़, स्पेशल 26 जैसी कई फिल्में शामिल हैं।

बचपन से दिल में एक्टर बनने की ख्वाहिश रखने वाले मनोज बाजपेयी का उनके रिश्तेदार और पड़ोसी मजाक बनाते थे कि ये भला कैसे एक्टर बनेगा। लेकिन आज मनोज बाजपेयी ने अपने शानदार अभिनय के दम पर हर किसी की बोलती बंद कर दी है।

जब दिल में एक्टर बनने का सपना लिए मनोज बाजपेयी मुंबई पहुंचे, तो उनके पास ज्यादा पैसे नहीं थे। आर्थिक तंगी से परेशान होकर वे कई बार भूखे पेट भी सोए। लेकिन वो कहते हैं न कि किस्मत बदलते देर नहीं लगती और मनोज बाजपेयी के साथ भी ऐसा ही हुआ।

मनोज बाजपेयी अपनी ज्यादातर कमाई फिल्मों, वेब सीरीज, ब्रांड प्रमोशन और विज्ञापनों के जरिए करते हैं। वे कई ब्रांड के ब्रांड एंबेसडर भी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मनोज बाजपेयी एक फिल्म के लिए लगभग दो करोड़ रुपये से ज्यादा की फीस चार्ज करते हैं।

वहीं, बात अगर मनोज बाजपेयी के आलीशान घर की करें तो उनका मुंबई के अंधेरी स्थित ओबेरॉय टावर में लग्जरी घर है, जिसकी कीमत लगभग आठ करोड़ रुपये बताई जाती है। इस घर को उन्होंने साल 2007 में खरीदा था और इसमें वे अपनी पत्नी नेहा और बेटी के साथ रहते हैं।

इसके अलावा बिहार के नरकटियागंज में मनोज बाजपेयी का पैतृक घर है, जिसमें उनके माता-पिता रहते हैं। पिछले दिनों मनोज बाजपेयी ने इस घर को रिनोवेट करवाया है।

मनोज बाजपेयी के पास कई लग्जरी कारें भी हैं। उनके पास लगभग 41 लाख से ज्यादा की कीमत वाली बीएमडब्ल्यू 3 सीरीज, 15 लाख से ज्यादा की कीमत वाली स्कॉर्पियो कार और फॉर्चयूनर कार है, जिसकी कीमत लगभग 35 लाख रुपये है।

वही, बात अगर मनोज बाजपेयी की नेट वर्थ की करें, तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी नेट वर्थ लगभग 146.68 करोड़ रुपये है।

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

किसानों के लिये बेहतर मौका… जानें

Kohramlive : किसानों को आर्थिक सहायता देने के लिहाज...

अनन्या के शेयर की ये तस्वीरें, फैंस बोले बेहद क्यूट…

 Kohramlive : बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे अक्सर अपने फैंस...

अवनीत कौर ने शेयर की ऐसी तस्वीरें… देखें

Kohramlive : सोशल मीडिया सेंसेशन अवनीत कौर ने अपने...

कृति सेनन ने इंस्टा पर शेयर की ऐसी तस्वीरें… देखें

Kohramlive : बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन आये दिन चर्चा...

जैकलीन ने गोल्डन आउटफिट में बिखेरा जलवा…

Kohramlive : बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज पहली बार कान्स...