Ranchi : अविनाश तक यह खबर जैसे ही आई कि उसकी प्रेमिका की शादी कहीं और तय कर दी गई है और उसने घर में इसपर कोई नहीं ऐतराज जताया। यह जानते-सुनते ही उसे गुस्सा आ गया। ”मेरी नहीं तो किसी और की भी नहीं” इसी सोच के साथ अविनाश ने खतरनाक मन बना लिया। उसने अपनी प्रेमिका की हत्या करने की पूरी प्लानिंग बना ली। पहले से तय प्लानिंग के अनुसार बीते 2 फरवरी को अपनी प्रेमिका को अपने पास बुलाया। चिकनी-चुपड़ी बातें कर उसे हातमा जंगल में ले गया। अपने प्रेमी के खतरनाक इरादों से अनजान लड़की बिना हिचक के उसके साथ जंगल चली गई। जंगल में ले जाकर उसका गला घोंट डाला। वहीं, लड़की का मोबाइल और बैग को दूसरी जगह फेंक दिया। प्रेमिका का काम तमाम करने के बाद वह अपने घर लौट आया। अचानक उसके मन में आया कि लाश मिलने के बाद वह फंस सकता है। पुलिस से बचने के लिये उसने 3 फरवरी को पेट्रोल लेकर जंगल में गया और मृत लड़की के बदन पर छिड़क कर माचिस मार दी। लड़की के कमर का ऊपरी हिस्सा पूरी तरह से जल गया था। केवल पैर में उसका पोशाक था।
इस दुस्साहसिक और दिल को झकझोर देने वाली इस वारदात को रांची के रूरल SP मनीष टोप्पो ने काफी गंभीरता से लिया। मौके पर FSL की टीम को बुलाया गया। टेक्निकल सेल की मदद ली गई। कॉल डंपिंग की मदद से पुलिस को कुछ क्लू मिला। भरपूर कोशिश के बाद मृतक लड़की की पहचान हो गई। लड़की की पहचान होते ही पुलिस को हत्यारे तक पहुंचना आसान हो गया। अविनाश पकड़ा गया। पकड़े जाने के बाद उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसकी निशानदेही पर लड़की का मोबाइल और बैग को खोज निकाला गया।
इसे भी पढ़ें : एक साथ 149 स्कूली बच्चों की हालत खराब… जानें कैसे
इसे भी पढ़ें : “रूम में भूत है, बुलाते रहता है”… फिर मचा BIT मेसरा में तहलका
इसे भी पढ़ें : मां के सामने जवान बेटे को पहले पीटा, फिर दे दी खौफनाक मौ*त… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : कोयले से लदी साइकिल के साथ राहुल गांधी ने फोटो की शेयर… देखें
इसे भी पढ़ें : हेमंत ने जो खाका बनाया है, उसमें तेजी से काम होगा : CM चंपाई सोरेन
इसे भी पढ़ें : किसानों से बोले गवर्नर सीपी राधाकृष्णन- ‘अन्नदाता सुखी भव’
इसे भी पढ़ें : अब कल्पना सोरेन संभालेंगी पति हेमंत का यह अकाउंट… जानें
इसे भी पढ़ें : मासूम ताराकुल शेख के घर मचा कोहराम… जानें क्यों








