spot_img

“रूम में भूत है, बुलाते रहता है”… फिर मचा BIT मेसरा में तहलका

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi (Pawan Thakur) : राजधानी रांची के BIT मेसरा में फर्स्ट ईयर के छात्र पीयूष राज की डेड बॉडी उसके रूम में मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने कहा कि शुरुआती जांच में यह खुदकुशी का मामला है। पीयूष फांसी के फंदे पर लटकती हालत में मिला। मौके पर एक सु’साइड नोट मिला। इस सु’साइड नोट में अजीबो-गरीब एक बात का जिक्र किया गया है। इसमें कहा गया है… “मुझे अक्सर यह फील होता था कि इस रूम में कोई भूत है। वह मुझे बुलाते रहता है।” सुसाइड नोट में पीयूष ने अपने भाई-बहन को पढ़ाई-लिखाई जारी रखने को कहा है। पीयूष पतरातू का रहने वाला है। उसकी मौत की खबर घरवालों को दे दी गई है। मेसरा ओपी पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया।

हालांकि, BIT मेसरा में सुसाइड अब कोई चौंकाने वाली खबर नहीं रह गई। इससे पहले भी यहां इस तरह की घटना हो चुकी है। पीयूष BIT मेसरा के हॉस्टल तीन के कमरा नंबर 91 में रहता था। वह इंजीनियरिंग का छात्र था। उसके संगे-साथी इस घटना से काफी मर्माहत हैं। कॉलेज परिसर में मातम छाया हुआ है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। उसके दोस्तों और कॉलेज के कुछ प्रोफेसरों के अनुसार पीयूष पढ़ने-लिखने में बढ़िया था। मौके पर पहुंचे BIT ओपी थानेदार सुमित कुमार पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।

इसे भी पढ़ें : इन 15 राज्यों में इस दिन होंगे इलेक्शन… जानें

इसे भी पढ़ें : रांची में इस जगह बंद कराई गईं दुकानें और प्रतिष्ठान… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें : RJD सुप्रीमो से अब तक पूछताछ जारी… देखें

इसे भी पढ़ें : फिर बढ़ी छुट्टियां, बंद रहेंगे स्कूल… जानें कब तक

इसे भी पढ़ें : झुमरा बाजार में चुंगी वसूली का जोरदार विरोध… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : बड़े गुंडे के नाम पर दादागिरी, पुलिस ने निकाल दी हेकड़ी… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड में 30 जून से घर-घर जायेंगे BLO, ये दस्तावेज जरूरी…

Ranchi : झारखंड में SIR का अगला बड़ा चरण...

ऑनर किलिंगः दो बेटियों को पीट-पीटकर मा’र डाला…

UP : प्रेम प्रसंग से नाराज एक पिता ने...

झारखंड में तेजी से बन रही APAAR ID…

Ranchi : छात्रों की मार्कशीट, प्रमाण पत्र और शैक्षणिक...

चतरा में यह बड़ा तस्कर धरा गया…

Chatra : चतरा की गिद्धौर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई...