Garhwa : गढ़वा में सोना व्यवसायी से लूट की योजना बनाने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया है। उन्हें जेल भेज दिया गया है। SDPO अवध कुमार यादव ने मंगलवार को थाना परिसर में प्रेस कांफ्रेंस में यह जानकारी दी। कहा कि सोमवार को गढ़वा थाना प्रभारी को सूचना मिली थी कि शहर से एक ज्वेलरी व्यवसाय के साथ लूटपाट होने वाली है। सूचना के बाद पुलिस एक टीम गठित कर तत्काल शहर के सोनपुरवा बस स्टैंड पहुंची, जहां से दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया। घटना का मुख्य सरगना पुलिस को देखकर फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि बहुत जल्द पुलिस फरार सरगना को गिरफ्तार कर लेगा। उसके बाद यह स्पष्ट होगा कि किस व्यवसायी के साथ लूटपाट की घटना घटने वाली थी।
देसी कट्टा और कारतूस बरामद
तलाशी के क्रम में दोनों के पास से एक-एक 315 देसी कट्टा व दो कारतूस बरामद किए गए। पकड़ा गया आरोपी कांडी थाना क्षेत्र के जमुआ गांव का अजमल शाह व कांडी थाना के पतीला गांव का अजमल अंसारी है। पुलिस दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना ले गई। उन्होंने बताया कि ज्वेलरी व्यवसायी यूपी की ओर से धनतेरस का सामान लेकर गढ़वा आ रहा था। उसे लूटने की साजिश इन दोनों ने बनाई थी। पकड़े गए अपराधी ने बताया कि इन लोगों को इतना मालूम है कि एक ज्वेलरी व्यवसायी से लूटपाट करनी है। इसके एवज में इन लोगों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे। उसके बाद उक्त अपराधी स्वर्ण व्यवसायी को लूटने के लिए गढ़वा सोनपुरवा बस स्टैंड पहुंचकर पिछले 2 दिनों से नजर बनाए हुए थे।
Read More : 5 लाख लगी थी मॉडल मोना राय की मुड़ी की कीमत, भोजपुर से सुपारी किलर धराया
Read More : मैच हारे खिलाड़ी, उदास हुआ अपना भारत
Read More : बड़का चोर निकला बांसजोर थानेदार, देखें कैसे
Read More : 5 लाख लगी थी मॉडल मोना राय की मुड़ी की कीमत, भोजपुर से सुपारी किलर धराया
Read More : मैच हारे खिलाड़ी, उदास हुआ अपना भारत
Read More : बड़का चोर निकला बांसजोर थानेदार, देखें कैसे
Read More : ट्रैफिक जवान को पिकअप वैन ने मारी टक्कर, मौत












