कोहराम लाइव डेस्क : ICSI की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार सीएस एक्जीक्यूटिव परीक्षा का रिजल्ट आज दोपहर 2 बजे जारी किया जाएगा। परीक्षा में शामिल हुए कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट icsi.edu के जरिए रिजल्ट अपना देख सकते हैं।
सब्जेक्ट वाइज मार्क्स जारी होंगे
सीएस प्रोफेशनल के बाद दोपहर को एग्जीक्यूटिव का परिणाम जारी किया जाएगा। रिजल्ट जारी करने के साथ ही ICSI कैंडिडेट्स के विषय-वार अंक भी जारी किए जाएंगे। ICSI ने कहा कि प्रोफेशनल परीक्षा की मार्कशीट की हॉर्ड कॉपी रिजल्ट जारी होने के तुरंत बाद कैंडिडेट्स के रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर भेज दी जाएगी।
इसे भी पढ़ें : एक अधिकारी की बेटी की निकली चीख… 175 दिन में आया फैसला, मिली उम्र कैद
कैसे चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट icsi.edu पर विजिट करें
- होमपेज पर एग्जाम रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
- एक नए पेज पर री- डायरेक्ट हो जाएंगे, यहां लॉगिन करें।
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर दर्ज कर लॉगिन करें।
- रिजल्ट चेक करें और अपने पास सेव कर लें।
- रिजल्ट की कॉपी नहीं मिलने पर इंस्टीट्यूट करें संपर्क
इंस्टीट्यूट ने यह भी जानकारी दी कि रिजल्ट जारी होने के 30 दिनों के अंदर किसी भी कैंडिडेट को अगर रिजल्ट की कॉपी नहीं मिलती है, तो उन्हें exam@icsi.edu पर संपर्क करना होगा। इससे पहले ICSI ने 27 दिसंबर, 2020 में आयोजित सीएस फाउंडेशन परीक्षा के परिणामों की घोषणा की थी। ICSI CS परीक्षा उन कैंडिडेट्स के लिए आयोजित की जाती है, जो कंपनी सेक्रेटरी के रूप में अपना करियर बनाना चाहते हैं।
इसे भी पढ़ें : पत्रकार की लूट ली अस्मत कानून के पहरेदार ने… वर्दीवाला फेसबुकिया शिकारी…












