spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

जनता का सेवक हूं, रिजल्ट मांग ही चुनाव लडूंगा : मिथलेश ठाकुर

Date:

spot_img
spot_img

Garhwa(Nityanand Dubey) : ”आजादी के बाद से जो काम नहीं हुआ, वो काम गुजरे ढाई साल में ही गढ़वा में हो गया। चुनाव से पहले मैंने कहा था कि, केवल एक बार मौका दीजिये, मैं दोबारा वोट मांगने आपके पास नहीं आऊंगा। आप मेरे कार्यों के आधार पर खुद ही मुझे वोट देंगे। मैं आगामी चुनाव से पूर्व जनता से अपना रिजल्ट मांगूंगा। यदि जनता ने मुझे पास किया तभी मैं चुनाव लड़ूंगा। मैं ना तो विधायक हूं, ना मंत्री, मैं जनता का सेवक हूं।”यह कहना है पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर का। उन्होंने आज एक साथ गढ़वा में 369 करोड़, 80 लाख,15 हजार, 500 रुपए की लागत से 388 योजनाओं का शिलान्यास किया। गढ़वा सदर प्रखंड के एनएच 75 बाईपास के समीप डुमरो, नारायणपुर गांव में आयोजित मेगा शिलान्यास कार्यक्रम में मंत्री मिथलेश ठाकुर ने कहा कि आज गढ़वा के लिए ऐतिहासिक दिन है। मंत्री ठाकुर ने कहा कि पहले शिलान्यास की परिभाषा अलग थी। आज उन्होंने इसकी परिभाषा को बदल दिया है। शिलान्यास का मतलब सिर्फ इतना है कि जनता जाने कि उनके इलाके में कौन सा काम विकास का हो रहा है। आज जितनी भी योजनाओ का शिलान्यास हुआ, वह सभी का काम बेहतर तरीके से 70 से लेकर 90 प्रतिशत तक पूर्ण हो चुका है। पहले लोग जाकर नारियल फोड़ते थे, तब काम शुरू होती थी।

मंत्री मिथलेश ठाकुर ने कहा कि जनमानस की सरकार को केवल बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। सरकार को सताने का काम हो रहा है। जहां भाजपा की सरकार नहीं है, वहां ED और CBI सरकार को परेशान कर रही है। सारे भ्रष्टाचार पूर्व की सरकार में हुए हैं। बीस सूत्री जिला उपाध्यक्ष नितेश सिंह ने कहा कि पहले विकास के नाम पर सिर्फ छलावा और धोखा होता था। इस अवसर पर DC शेखर जमुआर, कार्यपालक अभियंता प्रदीप सिंह, REO के कार्यपालक अभियंता धर्मेंद्र कुमार, जिप अध्यक्ष शांति देवी ने भी अपने विचार रखें। धन्यवाद ज्ञापन DDC राजेश राय ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से SDO राज महेश्वरम, JE चंद्रचूर सिंह, CO कुमार मयंक भूषण, पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव, जिप उपाध्यक्ष सत्यनारायण यादव, झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे, जिला अध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, महिला मोर्चा संयोजक रेखा चौबे, अनीता दत्त, ताहिर अंसारी, कांग्रेस जिला अध्यक्ष ओबैदुल्लाह हक अंसारी, राजद जिलाध्यक्ष सूरज सिंह, गुलाब सिंह, नवीन तिवारी, फुजैल अहमद, दिलीप गुप्ता, जितेंद्र सिन्हा, कंचन साहू, नसीम अख्तर, चंदन पासवान, शरीफ अंसारी, झामुमो महिला मोर्चा सचिव चंपा देवी, आराधना पाठक, अमोला देवी, करीब अंसारी सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : हजारीबाग SP एक्शन में, रीढ़ तोड़ देने की दे डाली खुली छूट… जानें कैसे

इसे भी पढ़ें : राजधानी रांची में तीन दिवसीय ”फिल्म महोत्सव”… जानें कहां और कब

इसे भी पढ़ें : बेहतर मास्टर प्लान बनाकर टाटा मोटर्स काम करें, हर कदम पर साथ : हेमंत सोरेन

इसे भी पढ़ें : महिला मॉडल का यौन शोषण करने वाला पुलिस कस्टडी में!

इसे भी पढ़ें : साली पर बुरी नजर रखने वाले दामाद का क्या हुआ हाल, ससुर को भी नहीं बख्शा… जानें

इसे भी पढ़ें :NIA के DG झारखंड में, बनी नई रणनीति…

 

इसे भी पढ़ें :

₹271 करोड़ में बिका एक ‘घर,’ खरीदार कौन… जानें

Kohramlive : गुरुग्राम की चमचमाती गोल्फ कोर्स रोड पर सेक्टर-54...

IPL स्टार क्रिकेटर गिरफ्तार, मेडिकल छात्रा ने लगाया ये इल्जाम…

West Bengal : क्रिकेट के मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स...

जिसकी खातिर पति और घर छोड़ा, उसने ही मा’र दिया…

UP : कभी जिस रिश्ते को पाने के लिये...

गांजा पीकर पायलट उड़ा रहा था फ्लाइट, ड्रग टेस्ट ने मचाया तहलका…

Delhi : आसमान में अचानक करीब 300 फीट नीचे...

 झारखंड बंद में कहीं बाजार बंद तो कहीं चक्का जाम…

Ranchi : JPSC-JSSC और भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

₹271 करोड़ में बिका एक ‘घर,’ खरीदार कौन… जानें

Kohramlive : गुरुग्राम की चमचमाती गोल्फ कोर्स रोड पर सेक्टर-54...

IPL स्टार क्रिकेटर गिरफ्तार, मेडिकल छात्रा ने लगाया ये इल्जाम…

West Bengal : क्रिकेट के मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स...

जिसकी खातिर पति और घर छोड़ा, उसने ही मा’र दिया…

UP : कभी जिस रिश्ते को पाने के लिये...

गांजा पीकर पायलट उड़ा रहा था फ्लाइट, ड्रग टेस्ट ने मचाया तहलका…

Delhi : आसमान में अचानक करीब 300 फीट नीचे...

 झारखंड बंद में कहीं बाजार बंद तो कहीं चक्का जाम…

Ranchi : JPSC-JSSC और भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं...