spot_img
spot_img
spot_img

बेहतर मास्टर प्लान बनाकर टाटा मोटर्स काम करें, हर कदम पर साथ : हेमंत सोरेन

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : युवा CM हेमंत सोरेन ने कहा कि वर्तमान समय में ग्लोबल वार्मिंग पूरे विश्व के लिए चुनौती है। भविष्य में ग्रीन टेक्नोलॉजी की ओर आगे बढ़ने की जरूरत है। झारखंड में निवेश की अपार संभावनाएं हैं। टाटा मोटर्स नई तकनीक का उपयोग कर स्वच्छ वातावरण में न्यू ग्रीन टेक्नोलॉजी मैन्युफैक्चरिंग प्रोजेक्ट स्थापित करने को लेकर बेहतर मास्टर प्लान बनाकर काम करें, राज्य सरकार वाहन निर्माता कंपनी को पूरा सहयोग देगी और राज्य की भला के लिये हर कदम पर उनके साथ हैं। CM हेमंत सोरेन आज झारखंड मंत्रालय में टाटा मोटर्स, टाटा स्टील एवं टाटा कमिंस के आला अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। बैठक में झारखंड खासकर जमशेदपुर में न्यू ग्रीन टेक्नोलॉजी मैन्युफैक्चरिंग प्रोजेक्ट के विस्तार (हाइड्रोजन टेक्नोलॉजी इंजन आधारित वाहन निर्माण) पर निवेश की संभावनाओं पर बेजोड़ चर्चा हुई। टाटा मोटर्स के अधिकारियों ने CM को पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के सहारे ग्रीन टेक्नोलॉजी मैन्युफैक्चरिंग प्रोजेक्ट के संबंध में डिटेल जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि झारखंड में इस तरह के प्रोजेस्ट में निवेश की असीम संभावनायें हैं।

युवा CM हेमंत सोरेन को टाटा मोटर्स के अधिकारियों ने बताया कि टाटा मोटर्स एवं टाटा कमिंस इलेक्ट्रिक वाहनों के साथ-साथ हाइड्रोजन इंजन से चलने वाले वाहन बनाने की तैयारी कर रही है। आने वाले 25 से 30 साल तक ऑटोमोबाइल सेक्टर में शून्य कार्बन उत्सर्जन हासिल करना टाटा मोटर्स का लक्ष्य है। टाटा मोटर्स जमशेदपुर में हाइड्रोजन सेगमेंट स्थापित करना चाहती है। राज्य सरकार के सहयोग से हरित हाइड्रोजन मिशन को प्राप्त किया जा सकेगा। टाटा मोटर्स इन दिनों वाहनों के नई तकनीक पर काम कर रही है। टाटा मोटर्स इलेक्ट्रिक वाहनों के साथ-साथ अब हाइड्रोजन इंजन से चलने वाली गाड़ियों की मैन्युफैक्चरिंग की ओर ध्यान दे रही है। टाटा मोटर्स झारखंड के जमशेदपुर में हाइड्रोजन टेक्नोलॉजी के विस्तार हेतु निवेश के लिए इच्छुक है। टाटा मोटर्स सरकार से सहयोग की उम्मीद रखती है।

बैठक में राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, प्रधान सचिव वंदना दादेल, CM के सचिव विनय कुमार चौबे, ईडी टाटा मोटर्स गिरीश वाघ, वाइस प्रेसिडेंट टाटा स्टील चाणक्य चौधरी, एमडी टाटा कमिंस अश्वथ राम, वाइस प्रेसिडेंट टाटा मोटर्स  विशाल बादशाह, वाइस प्रेसिडेंट टाटा मोटर्स सुशांत नायक और संजय मोहन श्रीवास्तव, कनिष्क कुमार, राम फल नेहरा एवं अन्य आला अधिकारी मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : महिला मॉडल का यौन शोषण करने वाला पुलिस कस्टडी में!

इसे भी पढ़ें : साली पर बुरी नजर रखने वाले दामाद का क्या हुआ हाल, ससुर को भी नहीं बख्शा… जानें

इसे भी पढ़ें :NIA के DG झारखंड में, बनी नई रणनीति…

इसे भी पढ़ें :रंगदारी नहीं देने पर व्यवसायी के घर के बाहर फायरिंग, CCTV में कैद हुई वारदात

इसे भी पढ़ें :रांची रेलवे स्टेशन पर पति के सामने महिला की मौ’त… देखें कैसे

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CM हेमंत सोरेन को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, FIR रद्द… जानें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन को झारखंड हाईकोर्ट से...

यूपी BJP की नई टीम घोषित, राजनाथ सिंह के बेटे को मिली बड़ी जिम्मेदारी… देखें लिस्ट

UP : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों के...

वैभव के छोटे भाई का बड़ा धमाका, क्या कर डाला… जानें

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट को वैभव सूर्यवंशी के रूप...

एक साथ मिली मां-बेटों की ला’शें, तहलका…

Gumla : गुमला के घाघरा थाना क्षेत्र के मनातू...