spot_img
spot_img
spot_img

हजारीबाग SP एक्शन में, रीढ़ तोड़ देने की दे डाली खुली छूट… जानें कैसे

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Hazaribagh(Sunil Sahu) : गलत काम करने वाले माफिया, अवैध शराब के ठेकेदारों, पोश्ता-अफीम की खेती करने वाले और आपसी भाईचारे में खुरेंच लगाने वालों की कमर की रीड तोड़ देने की खुली छूट पुलिस को दे दी गई है। समाज के दुश्मनों पर गुंडा एक्ट और NSA के तहत ताबड़तोड़ एक्शन लेने को कहा गया है। यह आदेश आज हजारीबाग के पुलिस कप्तान मनोज रतन चोथे ने अपने मातहत अधिकारियों को दिया। तल्ख तेवर के दक्ष IPS ऑफिसर माने जाने वाले मनोज रतन चोथे आज फुल एक्शन में थे। उन्होंने बेहतर काम करने वाले पुलिसकर्मियों और अधिकारियों का हौंसला भी अफजाई किया, वहीं लापरवाह बने अधिकारियों को चेतावनी भी दे गये। हर छोटी-बड़ी वारदातों और गुंडई करने वाले पर पैनी नजर रखने वाले पुलिस कप्तान मनोज रतन चोथे आज अपने दफ्तर में मातहत अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। बैठक में तमाम थानेदार, इंस्पेक्टर और DSP स्तर के अधिकारी मौजूद थे।

बैठक की शुरूआत में सबसे पहले बीते माह घटित महत्वपूर्ण वारदातों पर गौर किया गया, वहीं कांड के निष्पादन अविलंब करने को कहा। बीते 4 साल से लंबित कांडों का समीक्षा कर उनका अविलंब निपटारा करने का आदेश दिया गया। आने वाले पर्व-त्योहार को लेकर तगड़ा सुरक्षा इंतजाम करने को कहा गया। सिविल कोर्ट परिसर में सुरक्षा को लेकर कोई भूल-चूक नहीं हो, इसपर अलर्ट मोड में रहने को कहा गया है। महिला प्रताड़ना, घरेलू हिंसा और ST-SC केस को 60 दिनों के अंदर निष्पादन करने का आदेश दिया गया है। लापरवाह बने पुलिस अधिकारियों को दंडित करने की चेतावनी भी दी गई है। नशा के सौदागरों को नेस्ताबूद कर देने का कहा गया है। अवैध कोयला, बालू और पत्थर माफिया तत्व को उखाड़ फेंकने को कड़े हुक्म दिये गये। वहीं लंबित वारंट को निपष्पादन करने को कहा गया है।

इसे भी पढ़ें : राजधानी रांची में तीन दिवसीय ”फिल्म महोत्सव”… जानें कहां और कब

इसे भी पढ़ें : बेहतर मास्टर प्लान बनाकर टाटा मोटर्स काम करें, हर कदम पर साथ : हेमंत सोरेन

इसे भी पढ़ें : महिला मॉडल का यौन शोषण करने वाला पुलिस कस्टडी में!

इसे भी पढ़ें : साली पर बुरी नजर रखने वाले दामाद का क्या हुआ हाल, ससुर को भी नहीं बख्शा… जानें

इसे भी पढ़ें :NIA के DG झारखंड में, बनी नई रणनीति…

इसे भी पढ़ें :रंगदारी नहीं देने पर व्यवसायी के घर के बाहर फायरिंग, CCTV में कैद हुई वारदात

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

दवा लेते समय लोग सबसे ज्यादा करते हैं ये गलतियां… जानें

Kohramlive : बीमारी चाहे छोटी हो या बड़ी, दवा...

जन्मदिन के दिन ही दुनिया को अलविदा कह गये ये महान क्रिकेटर…

Kohramlive : क्रिकेट की दुनिया ने एक ऐसा सितारा खो...

इसलिये चाचा को मा’री गो’ली, पुलिस ने खोले राज…

Palamu : कभी एक ही आंगन में पले-बढ़े चाचा-भतीजे...

CM हेमंत सोरेन को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, FIR रद्द… जानें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन को झारखंड हाईकोर्ट से...