spot_img
spot_img
spot_img

महिला मॉडल का यौन शोषण करने वाला पुलिस कस्टडी में!

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : मुंबई की एक महिला मॉडल की शिकायत पर चर्चा में आये तनवीर खान को पुलिस ने अपनी कस्टडी में ले लिया है। महिला मॉडल ने तनवीर खान पर यौन शोषण, धर्म परिवर्तन करने का दवाब बनाने, भयादोहन, मारपीट और जान से मारने की धमकी का इल्जाम लगाया है। मुंबई से रांची पहुंची महिला मॉडल का कुछ दिन पहले कोर्ट में धारा 164 के तहत बयान भी कलमबंद कराया गया है। हालांकि फरार तनवीर खान को कस्टडी में लिये जाने को लेकर अबतक पुलिस की तरफ से कोई पुष्टि नहीं की गई है। एक आला पुलिस अधिकारी ने केवल इतना कहा कि बहुत जल्द पूरे मामले का खुलासा मीडिया के सामने कर दिया जायेगा। तनवीर खान के खिलाफ गोंदा थाने में महिला मॉडल के बयान पर FIR दर्ज किया गया है। इस कांड के अनुसंधानकर्त्ता ने चुप्पी साध ली है।

सूत्रों ने बताया कि महिला मॉडल ने दर्ज FIR में इस बात का जिक्र किया है कि साल 2021 में मॉडलिंग सीखने के इरादे से वह रांची आई थी। तनवीर खान रांची में एक मॉडलिंग इंस्टीट्यूट चलाता था। तनवीर के मॉडलिंग इंस्टीट्यूट में ही मॉडल ने अपना दाखिला करवाया था। मुलाकात दोस्ती में बदल गई। महिला मॉडल का इल्जाम है कि एक रोज एक त्योहार के मौके पर इंस्टीट्यूट में हुई पार्टी में तनवीर ने कोल्ड ड्रिंक में कुछ मिलाकर उसे धोखे से पिला दिया। जब उसे नशा चढ़ गया तो तनवीर ने उसकी आपत्तिजनक फोटो खींच ली और वीडियो बना लिया। इल्जाम है कि उसकी अस्मत भी लूट ली गई। इसके बाद लगातार आपत्तिजनक फोटो और वीडियो दिखा कर ब्लैकमेल करता रहा। इल्जाम यह भी है कि तनवीर उसपर लगातार धर्म परिवर्तन करने और शादी करने का दवाब बना रहा था। इंकार कर देने पर उसे डराया-धमकाया गया। पिछले दिनों तनवीर के खिलाफ कोर्ट में बयान दर्ज कराने मुंबई से रांची पहुंची मॉडल ने संदेही गुनाहगार तनवीर के खिलाफ कई साक्ष्य-सबूत पुलिस को दिये हैं।

इसे भी पढ़ें : साली पर बुरी नजर रखने वाले दामाद का क्या हुआ हाल, ससुर को भी नहीं बख्शा… जानें

इसे भी पढ़ें :NIA के DG झारखंड में, बनी नई रणनीति…

इसे भी पढ़ें :रंगदारी नहीं देने पर व्यवसायी के घर के बाहर फायरिंग, CCTV में कैद हुई वारदात

इसे भी पढ़ें :रांची रेलवे स्टेशन पर पति के सामने महिला की मौ’त… देखें कैसे

इसे भी पढ़ें :झारखंड में आगामी पांच दिनों तक ऐसा रहेगा मौसम

इसे भी पढ़ें :धनबाद में ताबड़तोड़ फा’यरिंग, दिनदहाड़े ट्रांसपोर्टर की ह’त्या…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कल का राशिफल: इन राशियों को मिलेगा धन और करियर में बड़ा फायदा…

Kohramlive : कल यानी 19 जून का दिन ज्योतिषीय...

शादी से 12 दिन पहले उजाड़ दिया पूरा परिवार…

UP : यूपी के के बदायूं में एक दर्दनाक...

ला’शों को देखते-देखते हो गया मेंटल डिप्रेशन, एक कॉल ने लौटा दिया परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी जिंदगी ऐसी कहानी लिखती है, जिसे...

हुगली नदी पर एक साथ दिखा दो बवंडर, जान बचा भागे लोग…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले...

राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…

Ranchi : झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ...