Kohramlive Desk : जानी-मानी कार निर्माता कंपनी Hyundai Motors अपनी नई इलेक्ट्रिक एसयूवी आइओनिक 5 को 11 जनवरी 2023 को लॉन्च करेगी। बताया जा रहा है कि इसका सीधा मुकाबला किआ मोटर्स की इलेक्ट्रिक कार किआ ईवी6 (Kia EV6) के साथ होगा। इसकी कीमत की घोषणा कंपनी 2023 Auto Expo में करेगी, लेकिन लॉन्च से पहले ही बुकिंग विंडो ओपन कर दिया गया है।
ग्राहक यहां कर सकते हैं बुकिंग
Ioniq 5 electric SUV Booking करने के लिए ग्राहक कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर या अपने नजदीकी हुंडई डीलरशिप पर जाकर इसकी बुकिंग कर सकते हैं। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी की बुकिंग के लिए कंपनी ने 1 लाख रुपये का टोकन अमाउंट तय किया है। Ioniq 5 electric SUV को हुंडई मोटर्स (Hyundai Motors) अपनी बियॉन्ड मोबिलिटी वर्ल्ड (Beyond Mobility World)थीम के तहत Auto Expo 2023 में शोकेस करेगी।
Battery, Power, Driving Range
हुंडई मोटर्स ने इस इलेक्ट्रिक एसयूवी में 72.6 kWh क्षमता वाला बैटरी पैक दिया है जो 214 बीएचपी की पावर और 350 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट कर सकता है। इस बैटरी की चार्जिंग के लिए कंपनी ने रेगुलर चार्जर के अलावा फास्ट चार्जर का विकल्प भी दिया है। कंपनी दावा करती है कि फास्ट चार्जिंग के लिए दिए गए 350 kW DC चार्जर से चार्ज करने पर ये बैटरी पैक 18 मिनट में 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाता है। आईओनिक 5 इलेक्ट्रिक एसयूवी की ड्राइविंग रेंज को लेकर कंपनी दावा करती है कि एक बार फुल चार्ज होने के बाद ये कार 631 किलोमीटर की रेंज देती है। मगर इसकी टॉप स्पीड को लेकर अभी कोई घोषणा नहीं की गई है।
12.3 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
आईओनिक 5 इलेक्ट्रिक एसयूवी में मिलने वाले फीचर्स में 12.3 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, बोस का 8 स्पीकर वाला साउंड सिस्टम, वायरलेस चार्जिंग, रेन सेंसिंग वाइपर, 12.3 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, नेविगेशन, ऑटो डिफॉगर, पावर टेल गेट के साथ कई और फीचर्स शामिल हैं।
इसे भी पढ़ें : Redmi Note 12 Series के 3 फोन लॉन्च, जानिए पूरी डिटेल
इसे भी पढ़ें : फ्रिज खरीदने के लिए चुकानी होगी अधिक कीमत
इसे भी पढ़ें : यहां JioTrue 5G नेटवर्क लॉन्च, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
इसे भी पढ़ें : Hindi Cinema के लिए बड़ी खबर, पहली बार हुआ पब्लिक हॉलीडे का ऐलान
इसे भी पढ़ें : Minor भी बनवा सकते हैं पैन कार्ड , जानिए क्या है Process
इसे भी पढ़ें : …जोर-जोर से बचाओ- बचाओ चिल्लाने लगा, फिर देखें क्या हुआ…
इसे भी पढ़ें : इस हाल में मिली विवाहिता, राज खोलेगा पोस्टमार्टम रिपोर्ट
इसे भी पढ़ें : पार्टी ऑफिस में घुस पहले नाम पूछा, फिर रेत डाला नेता का गला
इसे भी पढ़ें : गंगा की लहरों पर जल्द दौड़ेगी वॉटर टैक्सी
इसे भी पढ़ें : जमीन पर पोजिशन लेने गये कारोबारी को खदेड़ा, टल गई अनहोनी… देखें वीडियो








