रांची : नामकुम बाज़ार के पास कंपनी में काम करने जा रहे बाइक सवार युवक को कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर गहरी होने के कारण युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद कार सवार मौके से फरार हो गया।
मृतक की पहचान राहुल कुमार महतो के रूप में हुई है। राहुल मूल रूप से छत्तीसगढ़ का रहने वाला था। मृतक सरना टोली, पुंदाग से नामकुम के चेन्नई बस्ती स्थित अपनी कंपनी काम करने जा रहा था। तभी, NH-33 पर नामकुम बाजार के पास एक कार ने राहुल की बाइक को टक्कर मार दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच शव को अपने कब्ज़े में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी।
इसे भी पढ़ें : पत्थर से कूच कर भाई ने भाई को मार डाला, ये थी वजह…
इसे भी पढ़ें : मेरी चिता को मुखाग्नि मेरे पति ना दे…और ये लिख पत्नी ने दे दी जान










