spot_img
spot_img

“पति को मेरे सामने शूट कर दिया, बड़ी मुश्किल से बेटे को बचाई”… देखें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bero (Shiv Shankar Saw) : एक जवान शादीशुदा शख्स को शूट कर दिया गया। उसे सरेशाम करीब साढ़े छह बजे बेड़ो थाना क्षेत्र के जामटोली रोड के हठुआ पुल छापर मोहल्ला में गोली मारी गई। इस शख्स का नाम रंजन मिंज है। वह 27 साल का है। अपनी बीवी और एक छोटे बच्चे के साथ बेड़ो में किराये के मकान में रहता है। रंजन को गोली मारने दो लोग पहुंचे थे। उसे गोली मारने के बाद दोनों पैदल ही वहां से भाग निकले। फायरिंग के बाद इलाके में खलबली मच गई। आसापास के लोग और बेड़ो पुलिस की मदद से लहूलुहान रंजन को जख्मी हालत में बेड़ो के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे रिम्स रेफर कर दिया गया। जख्मी रंजन बेड़ो के चचपोकी गांव का रहने वाला है। वह एक नन बैंकिंग कंपनी में काम करता है।

रंजन मिंज की पत्नी लक्ष्मी मिंज ने बताया कि उसका नया घर छापर के पास बन रहा है। जहां नीव खुदाई किए हैं वहां अपने पति और बच्चे के साथ साइकिल से गिट्टी ढो रहे थे। तभी दो अनजान लोग वहां आ धमके। पति को किनारे ले गये और मेरे सामने उन्हें शूट कर दिया। मेरे बच्चे को भी शूट करने की कोशिश की पर बच्चे को झपट कर मैं भाग गई। दूसरे के घर में छिप कर खुद की और मासूम बेटे की जान बचाई।

इधर, पुलिस का कहना है कि गोली रंजन के सिर में लगी है। उसकी हालत गंभीर बताई गई है। उसे गोली किसने और क्यों मारी, इस बात का खुलासा अभी नहीं हो पाया है। छानबीन जारी है। जल्द ही हमवा करने वालों को धर लिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें : नाम और पहचान तक बदल डाला था पंचायत भवन उड़ाने वाला खूंखार हाबिल… देखें

इसे भी पढ़ें : सरायकेला में लोगों से बोले सीएम हेमंत- आपकी समस्याओं का करने आए हैं निराकरण

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शिक्षा की मशाल बनकर उभरे सुनील बाबू…

Ramgarh(Prince Verma) : शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे...

मानसून में बढ़ा डेंगू-मलेरिया का खतरा, क्या बोल गये मशहूर डॉ वर्मा… जानें

Ranchi : मानसून की दस्तक के साथ डेंगू और मलेरिया...

रेल यात्रियों के लिये बड़ा बदलाव: महिला कोच में घुसे तो मिलेगा ये दंड…

Kohramlive : भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिये नियमों...

90 साल की उम्र में दी परीक्षा, लिखी हौसले की नई इबारत…

Bihar : कहते हैं, सीखने की कोई उम्र नहीं...

चौपारण की खुशबू यादव ने BPSC में हासिल की कामयाबी…

Chouparan : संसाधनों की कमी और बड़े शहरों की...